भयानक हादसा…सड़क पर बहता खून, लाशों का ढेर; छह यात्रियों की मौत, घटना देख कांप गई रूह

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मथुरा 07 फरवरी 2026। मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कंटेनर ने बस से उतरकर खड़े यात्रियों को रौंद दिया। इस भयावह घटना में एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शनिवार तड़के करीब 2:45 बजे घटी। दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही एक बस के कुछ यात्री लघुशंका के लिए एक्सप्रेस-वे पर उतरे थे। हालांकि, बस चालक ने यात्रियों को सुरक्षित ‘ग्रीन जोन’ में न रोककर सड़क के किनारे ही बस खड़ी कर दी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले तो बस को जोरदार टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े यात्रियों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया।

प्रशासनिक कार्रवाई और यातायात बहाली: हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मार्ग को सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कंटेनर चालक की तलाश जारी है।

ड्राइवर की लापरवाही बनी काल
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बस चालक द्वारा असुरक्षित स्थान पर बस रोके जाने के कारण यह हादसा हुआ। एक्सप्रेस-वे पर निर्धारित ‘ग्रीन जोन’ में ही वाहनों को रोकने के निर्देश हैं, जिनका पालन न करने पर ऐसे गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और चालकों की लापरवाही से होने वाले हादसों पर चिंता जताई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे का तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत यात्रियों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधा मिले और उनकी देखरेख में कोई कोताही न बरती जाए।

Leave a Reply

Next Post

यूपी: सवा तीन करोड़ मतदाताओं को मिलेगा चुनाव आयोग का नोटिस, 6 मार्च तक दे सकेंगे जवाब; उम्र को लेकर समस्याएं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 07 फरवरी 2026। प्रदेश में जारी मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग ने दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समयसीमा 6 मार्च तक बढ़ा दी है। अभी दावे और आपत्तियों के लिए 6 फरवरी अंतिम तारीख थी। इसके अलावा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण