सांसद और भाजपा के मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडे जीएसटी संशोधन को लेकर भ्रम फैल रहे

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 23 अगस्त 2025। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संतोष पांडे के द्वारा जीएसटी संशोधन को लेकर किए गए दावे पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि जीएसटी अप्रत्यक्ष कर है जो वस्तु और सेवाओं पर तय स्लैब के अनुसार अमीर-गरीब सभी से समान दर से वसूला जाता है, भाजपा के प्रेस वार्ता में जीएसटी रिफॉर्म को लेकर दावा किया गया है कि मिडिल क्लास के लिए 5 प्रतिशत और बाकी बड़े क्लास के लिए 18 प्रतिशत स्लैब तय किया जा रहा है, यह गरीबों के लिए एक तोहफा है इससे निम्न वर्गीय और मध्यम वर्गीय लोगों को लाभ होगा जबकि हक़ीक़त यह है कि वस्तु और सेवा पर हर व्यक्ति से समान दर से जीएसटी वसूला जाता है, फिर सांसद संतोष पांडे का दावा अज्ञानता है या झूठ?
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि त्रुटिपूर्ण, अव्यावहारिक जीएसटी की प्रक्रियागत कमियों और जन विरोधी प्रावधानों को समझने में भाजपा नेताओं को 7 साल लग गए। विगत सात वर्षों से जीएसटी के नाम पर आम जनता को लुटने और भयादोहन के बाद आज भाजपाइयों को महसूस हो रहा है कि 28 प्रतिशत का स्लैब अनुचित है? जब भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और लगातार दो बार के लोकसभा सांसद संतोष पांडे ही जीएसटी को नहीं समझ पाए फिर आम भाजपाइयों से कैसे उम्मीद कर सकते हैं?
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा के तमाम नेता दलीय चाटुकारिता में गलत बयान करते हैं। भाजपा नेताओं का दावा है कि वर्तमान में जीएसटी के चार स्लैब हैं जिनको घटकर दो किया जा रहा है जिसमें से 5 परसेंट गरीबों के लिए लगेगा और 18 परसेंट अमीरों के लिए, यह दावा मूलतः गलत है। वर्तमान में जीएसटी के सात अलग-अलग स्लैब हैं। जीरो रेटेड, नील रेटेड, सोने चांदी और आभूषणों पर 3 प्रतिशत का स्लैब, दैनिक उपभोग की ज्यादातर वस्तुओं पर 5 प्रतिशत और स्लैब 12 प्रतिशत का स्लैब, 18 परसेंट का स्लैब और सीमेंट ऑटोमोबाइल और स्पेयर पार्ट्स पर 28 परसेंट का स्लैब। केंद्र का प्रस्ताव इनमें से 12 और 28 प्रतिशत वाले स्लैब को 5 और 18 में समायोजित करने का है, जिसकी गलत व्याख्या करके झूठ बोला जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि 2017 में जब बिना तैयारी के, अव्यावहारिक जीएसटी देश पर थोपा गया, कांग्रेस तब से विरोध कर रही है, हमने तब भी कहा था कि 28 प्रतिशत का जीएसटी का स्लैब दुनियां में कहीं नहीं है, यह आम जनता के साथ अत्याचार है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहला कानून है जिसमें लागू होने के पहले 5 साल के भीतर ही 900 से ज्यादा संशोधन करने पड़े फिर भी समस्याएं यथावत बनी हुई हैं। सांसद संतोष पांडे ने आयकर अधिनियम 1961 के संदर्भ में भी गलत बयानी की। कल ही लोकसभा का सत्र खत्म हुआ है, सांसद संतोष पांडे को बताना चाहिए कि छत्तीसगढ़ के किसानों को उनके आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध नहीं कराई गई, सदन में आप मौन क्यों रहे? छत्तीसगढ़ से गुजरने वाले सैकड़ो यात्री ट्रेनों को क्यों निरस्त किया जा रहा है? रायपुर से राजनांदगांव होकर हैदराबाद जाने वाले एक्सप्रेस-वे, जिसके नाम पर 2024 के लोकसभा चुनाव में राजनांदगांव की जनता से संतोष पांडे ने वोट मांगे, उसे केंद्र की मोदी सरकार ने क्यों निरस्त कर दिया?

Leave a Reply

Next Post

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से गृह, एवं पंचायत विभाग भी वापस लेना था

शेयर करेमुख्यमंत्री ने विजय शर्मा से तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग वापस लेकर पर कतरे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 23 अगस्त 2025। मंत्री विस्तार में उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा से तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग वापस लेने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप