करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड

admin
शेयर करे

सुरक्षा में लापरवाही भारी पड़ी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भिलाई, 28 जुलाई 2026। भिलाई स्टील प्लांट से करीब 250 टन लौह स्क्रैप और ऑस्ट्रेलियन कोक की चोरी के मामले में अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने भी बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में सीआईएसएफ के सात जवानों को निलंबित कर दिया गया है। सीआईएसएफ अधिकारियों ने निलंबन की पुष्टि की है, हालांकि कार्रवाई के कारणों पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई बीएसपी में सामने आए स्क्रैप और कोक चोरी के मामले से जुड़ी है। भिलाई स्टील प्लांट से करोड़ों रुपये के स्क्रैप चोरी के मामले के सामने आने के बाद बीएसपी प्रबंधन ने विभागीय जांच कराई थी। जांच के आधार पर जीएम हिमांशु भूषण मलिक, इंजीनियर एसोसिएट मनोज कुमार देवांगन और नॉन-एग्जीक्यूटिव धनंजय वर्मा को निलंबित किया गया। इसके बाद दुर्ग पुलिस ने जीएम हिमांशु भूषण मलिक और इंजीनियर मनोज कुमार देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस मामले में दुर्ग पुलिस अब तक बीएसपी के जीएम, नॉन-एग्जीक्यूटिव, ट्रांसपोर्टर, सुपरवाइजर समेत कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बीएसपी की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के अधिकारियों और जवानों से भी पूछताछ की। पूछताछ के दायरे में आए निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक सहित सात जवानों को निलंबित किया गया है। सूत्रों के अनुसार सीआईएसएफ भी इस पूरे मामले में विभागीय जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में इन सातों जवानों की भूमिका सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से लापरवाहीपूर्ण पाई गई है। इससे पहले भी सीआईएसएफ इस मामले में दो वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर चुकी है। विभागीय जांच अभी जारी है।

Leave a Reply

Next Post

नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान

शेयर करेपेंड्रा पुलिस की राडार पर आरोपी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 28 जुलाई 2026। पेंड्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता और उसके पति को सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील संदेश भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर […]

You May Like

राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना....|....कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा....|....सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिर काम करने वाली थीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा....|....प्रियंका चौधरी ने अंकित गुप्ता से ब्रेकअप पर पहली बार तोड़ी चुप्पी....|....कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने चुनावों में धांधली की बात उठाई....|....गेहूं की एमएसपी में वृद्धि....|....एफबीआई के हजारों कर्मियों का निजी डाटा चोरी....|....उड़ते विमान में दो पायलटों में चाकूबाजी....|....सूखे के संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला....|....'पटाखों पर पूरी तरह रोक नहीं लगा सकते'