“महाराज” के ऑडिशन से पहले जुनैद खान कर चुके हैं 7 बार रिजेक्शन का सामना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग)

मुंबई 10 जून 2024। इंडस्ट्री से बाहर मौजूद बहुत कम लोग जानते हैं कि आमिर खान के बेटे जुनैद पिछले काफी समय से थिएटर में एक्टिव हैं। तीन साल तक ड्रामेटिक्स की पढ़ाई करने और ग्रेजुएशन करने के बाद, जुनैद ने कई साल थिएटर में अपनी कला को निखारने में लगाए हैं। हालाँकि, थिएटर ही सिर्फ उनका एकमात्र लक्ष्य नहीं था। बल्कि साल 2017 से, अपने थिएटर के काम के साथ-साथ, जुनैद ने फ़िल्म इंडस्ट्री में भी अपने लिए अवसरों की तलाश करनी शुरू कर दी थी। *इंडस्ट्री से करीब एक सोर्स ने यह खुलासा किया है कि,* “जुनैद ने कई रोल्स के लिए ऑडिशन दिया, लेकिन उन्हें बहुत बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा, जिसमें उनके पिता के खुद के प्रोडक्शन “लाल सिंह चड्डा” से भी रिजेक्शन शामिल था। सात बार बड़े रिजेक्शन का सामना करने के बावजूद, उनकी आने वाली फिल्म के मेकर्स ने जुनैद के पिछले ऑडिशन टेप में से एक देखा और उन्हें ऑडिशन देने का एक और मौका दिया। हालाँकि, यह मौका भी कुछ शर्तों के साथ आया।”

फिल्म की शूटिंग फरवरी 2021 में शुरू हुई और आठ महीने में खत्म हो गई। और तब से जुनैद इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज़ हुए फिल्म के पोस्टर में जुनैद की मेहनत साफ़ नज़र आ रही है। पोस्टर में उनके काम के लिए उनका समर्पण और जुनून साफ़ नज़र आ रहा है।

Leave a Reply

Next Post

सफ़ेद परिधानों में हीरे की तरह चमकती है शमा सिकंदर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 10 जून 2024। सफेद रंग हमेशा से वह रंग रहा है जो रॉयल्टी, क्लास और शान का प्रतीक रहा है और भारतीय मनोरंजन उद्योग की एक अभिनेत्री जो इन तीनों गुणों का अच्छा मिश्रण है, वह एकमात्र शमा सिकंदर हैं।  प्रतिभाशाली अभिनेत्री ने हमेशा बड़े […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही