बेटे बोबी को लेकर फिल्म बना रहे हैं दीपक बलराज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई : निर्माता-निर्देशक के तौर पर दीपक बलराज विज का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। दो दर्जन के करीब फिल्में बनाने वाले दीपक बलराज ने कई नए कलाकारों को भी ब्रेक दिया है। आदित्य पंचोली, रोनित रॉय, जैकी श्रॉफ से लेकर माधुरी दीक्षित, मंदाकिनी आदि के साथ फिल्में बनाने वाल दीपक बलराज अब अपने बेटे बोबी विज को फिल्मों में इंट्रोड्यूस कर रहे है और बोबी को हीरो के तौर पर चमकाती फिल्म का नाम है “शॉट इन द डार्क-हे राम” अलग से टायटल वाली यह फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म के विषय वस्तु पर प्रकाश डालते हुए दीपक बलराज कहते हैं, “मैंने तकरीबन दो साल तक इस फिल्म की कहानी पर काम किया है। हुआ यह कि पूरी दुनिया जब कोरोना काल से गुजर रही थी और हर तरफ मायूसी का माहौल था। यह देख मुझे लगा कि लोगों को इस गमगीन माहौल से बाहर निकालने के लिए एक ऐसी फिल्म बनानी चाहिए जिसका संगीत सुन दिल खुश हो जाए और फिल्म देख चेहरे पर चमक आ जाए। इसे ध्यान में रख मैं “जान तेरे नाम-2” की कहानी पर काम करने लगा। इसी दौरान मेरा ध्यान हथियारों के गैरकानूनी कारोबार की खबर पर गया। गन कल्चर की वजह से दुनिया के सभी देश परेशान हैं और हर किसी को सहना पड़ रहा है। हमारे देश में गन कल्चर खूब एक्टिव है सो मैं हथियार के गैरकानूनी कारोबार को केंद्र में रख इस कहानी पर काम करने लगा। कहानी यह है कि एक युवा अयोध्या में अपनी मां के साथ रह रहा होता है। जॉब के सिलसिले में वह मुंबई आता है और यहां उसका परिचय गन कल्चर से होता है। वह अनुभव करता है कि हथियार के दम पर धाक जमायी जा सकती है। वह हथियार की ताकत से खूब प्रभावित हो जाता है और यह  प्रभाव उसे किसी दुष्चक्र में फंसा देता है। यह कहानी का सार है। बेटे बोबी के चयन के बारे में दीपक बलराज कहते हैं, “बोबी यंग है और यह यंग लड़के की कहानी है। सो किरदार के लिये मुझे सही लगा। मैंने उसका स्क्रीन टेस्ट लिया और चार पन्ने के संवाद दिये। वह पूरे आत्मविश्वास के साथ सभी संवाद बिना किसी गलती के बोल गया। तिस पर वह ग्लेडरेग्स प्रतियोगिता का विजेता भी है। सो वह खुद को सही ढंग से प्रस्तुत करने की कला में माहिर है। उसने एक्शन की भी बाकायदा तालीम ले रखी है यानि फिल्म के किरदार के लिए वो फिट लग रहा था इसलिए मैंने उसे सलेक्ट कर लिया। कहना ना होगा कि अभिनय बोबी की रगों में दौड़ रहा है। उसके दादा बलराज विज अपने जमाने के नामी हीरो थे और दिग्गज़ निर्देशक बिमल राय ने उन्हें “पहला आदमी” में ब्रेक दिया था। बोबी की माता किशोरी शहाणे विज भी जानी मानी अभिनेत्री है। चाचा आनंद बलराज भी अदाकार हैं तो पिता निर्देशक। ऐसे में भला बोबी अभिनय से कैसे दूर रह पाता।

बोबी खुद को खुशनसीब मानता है कि एक रियलास्टिक फ़िल्म से उसकी पारी की शुरुआत हो रही है। खुशी इस बात की भी है कि फिल्म में मां की भूमिका किशोरी शहाणे द्वारा निभायी जा रही है। इससे माँ बेटे की केमिस्ट्री पर्दे पर और निखरेगी व नेचुरल लगेगी। फिल्म के बाकी कलाकारों का चयन भी जारी है। दीपक बलराज ने इस फ़िल्म का मुहूर्त  अयोध्या में किया और भगवान श्री राम का  आशीर्वाद लेकर यह फ़िल्म शुरू कर दी है। उम्मीद है कि यह आशीर्वाद फिल्म के लिये जरूर रंग लाएगा।

Leave a Reply

Next Post

गर मैं सुधर गयी तो टीआरपी गिर जाएगी- किशोरी शहाणे विज

शेयर करे -अनिल बेदाग/छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 26 दिसंबर 2022। मराठी फिल्म इंडस्ट्री में किशोरी शहाणे विज का नाम खूब बड़ा है। किशोरी ने कुछ हिंदी फिल्मों व घारावाहिकों में भी काम किया है। अब किशोरी की लोकप्रियता में चार चांद लग गये हैं और इसका श्रेय जाता है धारावाहिक “गुम […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप