मुख्यमंत्री साय 3 को प्रदेश अध्यक्ष देव के हाथों सदस्यता लेकर भाजपा के अभियान की शुरुआत करेंगे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 30 अगस्त 2024। । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं समस्त भाजपा मोर्चा प्रभारी भरतलाल वर्मा ने आगामी 3 सितंबर को प्रदेश में होने जा रहे सदस्यता अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में विस्तृत जानकारी दी है। भाजपा प्रदेश महामंत्री व मोर्चा प्रभारी वर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ देश में 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के हाथों सदस्यता ग्रहण कर करेंगे। इसके अगले दिन 3 सितंबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज में स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के हाथों प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदस्यता ग्रहण करके करेंगे। श्री वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण प्रसाद एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की उपस्थिति में होगा। इस दौरान प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, विधायक, सांसद उपस्थित रहेंगे। श्री वर्मा ने बताया कि भाजपा सदस्यता अभियान के शुभारंभ के पश्चात भाजपा के पिछड़ा वर्ग से निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधियों, सांसदों व विधायकों का सम्मान भी किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री वर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा ओबीसी मोर्चा को कार्यक्रम हेतु महती जिम्मेदारी दी गई है। सदस्यता अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु ओबीसी मोर्चा लगातार कार्य कर रहा है। इसके लिए विशेष कार्ययोजना भी बनाई गई है। श्री वर्मा ने 3 सितंबर को भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में अधिक-से-अधिक संख्या में लोगों से आने की अपील की है। इस दौरान प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था भिलाई डीपीएस स्कूल में बच्ची से दुराचार को लेकर कांग्रेस की पत्रकार वार्ता

शेयर करेभिलाई डीपीएस स्कूल मामले में एसपी की भूमिका की जांच की जाय भाजपा राज में महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ गया है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 31 अगस्त 2024। राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा भिलाई के डीपीएस स्कूल में मासूम बच्ची के साथ हुई दुराचार की घटना को लेकर […]

You May Like

गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण....|....फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास