खराब फॉर्म के बाद आईपीएल से हटे ग्लेन मैक्सवेल, अनिश्चितकालीन ब्रेक लिया, बेंगलुरु को भी दी जानकारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 16 अप्रैल 2024। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2024 सीजन से हटने का फैसला लिया है। उन्होंने अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का फैसला किया है। मैक्सवेल ने सोमवार रात सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी की करारी हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बात करते हुए इस खबर का खुलासा किया। मैक्सवेल को इस सीजन खराब फॉर्म की वजह से काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स के खिलाफ तो वह प्लेइंग-11 तक का हिस्सा नहीं थे। विल जैक्स ने उनकी जगह प्लेइंग-11 में जगह बनाई थी। मैच के बाद मैक्सवेल ने समझाया कि उन्होंने कप्तान फाफ डुप्लेसिस को खुद किसी और को आजमाने के लिए कहा था।

‘मानसिक और शारीरिक स्थिति को ठीक करने के लिए लिया ब्रेक’
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैक्सवेल ने कहा कि वह इस समय अच्छे मानसिक और शारीरिक स्थिति में नहीं  हैं। इसलिए उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने हालांकि, यह नहीं बताया कि वह कब तक इस लीग में नहीं खेलेंगे या फिर वह अगले सीजन में भी वापसी करेंगे या नहीं। मैक्सवेल ने आरसीबी की सात मैचों में छठी हार के बाद कहा- निजी तौर पर मेरे लिए यह काफी आसान फैसला था। मैं पिछले मैच के बाद फाफ (डु प्लेसिस) और कोच के पास गया और कहा कि मुझे लगता है कि यह शायद समय है कि हम किसी और को आजमाएं। मैक्सवेल ने कहा- मैं पहले भी इस स्थिति में रहा हूं। आप चाहें तो खेलना जारी रख सकते हैं और खुद को और अंधकार में धकेल सकते हैं। हालांकि, मुझे लगता है कि अब सच में मेरे लिए खुद को मानसिक और शारीरिक ब्रेक देने, अपने शरीर को सही करने का एक अच्छा समय देने का मौका है। अगर मुझे टूर्नामेंट के दौरान खेलने की जरूरत होती है, तो मैं उम्मीद करता हूं कि मैं एक ठोस मानसिक और शारीरिक स्थिति के साथ वापसी करूंगा और प्रभाव डालने की कोशिश करूंगा।

‘टीम को योगदान नहीं दे पा रहा था’
मैक्सवेल ने कहा- पावरप्ले के बाद हमारी बल्लेबाजी में थोड़ी कमी है, जो पिछले कुछ सत्रों में मेरी ताकत रही है। हालांकि, अब मुझे लगा कि मैं बल्ले के साथ सकारात्मक तरीके से टीम को योगदान नहीं दे पा रहा था। यही वजह है कि परिणाम और टीम की स्थिति अच्छी नहीं है और हम सबसे नीचे हैं। मुझे लगता है कि यह किसी और को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देने का एक अच्छा समय है और उम्मीद है कोई उस स्थान को अपना बना सकता है।

पहले भी ब्रेक ले चुके हैं मैक्सवेल
यह पहली बार नहीं है जब मैक्सवेल ने मानसिक थकान के कारण खेल से ब्रेक लिया है। हालांकि, अब जब उनके लिए चीजें सही नहीं चल रही हैं तो उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला लिया है और फ्रेंचाइजी को अन्य विकल्पों का उपयोग करने की सलाह दी है। मैक्सवेल इस ब्रेक का इस्तेमाल कर और मजबूती और ताकत के साथ वापसी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘टी20 क्रिकेट में कभी-कभी ऐसा हो सकता है। यह काफी विचित्र खेल है। अगर आप पहले मैच को भी देखो तो मैंने अच्छा खेलने की कोशिश की। मैंने लेंथ को अच्छे से पिक किया। मुझे लगा कि मैं स्कोर कर सकता हूं, लेकिन अपने बल्ले का चेहरा ज्यादा खोल दिया। जब आप अच्छा कर रहे होते हैं, तो उन अवसरों पर चौके लगते हैं।

गावस्कर भी कर चुके मैक्सवेल की आलोचना
मैक्सवेल ने कहा- मैं शायद अभी क्रिकेट से दूर नहीं हुआ हूं। मेरे लिए चीजें अभी भी उतनी ही सरल हैं। पहले कुछ मैचों में मुझे लगता है कि मैंने काफी अच्छे फैसले लिए, लेकिन मैं अभी इस स्थिति से बाहर निकलने के तरीके ढूंढ रहा हूं। यह टी20 क्रिकेट में हो सकता है और जब इस तरह की स्थिति होती है तो आप काफी कोशिश करते हो और खेल की बेसिक्स भूल जाते हो। इससे पहले भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी मैक्सवेल के आईपीएल में खराब प्रदर्शन के लिए आलोचना करते हुए कहा था कि वह तेज गेंदबाजों को नहीं खेल पा रहे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा, ‘वह तेज गेंदबाजी नहीं खेल पा रहे हैं। उनकी छाती या कंधे की ऊंचाई पर आने वाली गेंदें उन्हें परेशान कर रही हैं। वह अपनी कमर की ऊंचाई से नीचे की हर गेंद को मार सकते हैं, लेकिन उससे ऊपर की गेंद को नहीं।

Leave a Reply

Next Post

सलमान के घर के बाहर फायरिंग के दोनों आरोपी गुजरात से गिरफ्तार; मुंबई क्राइम ब्रांच ने दिखाए चेहरे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 16 अप्रैल 2024। अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोली चलाने के दोनों आरोपी गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिए गए हैं। मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम को यह बड़ी सफलता देर रात मिली। खबर के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप