1 जून को झारखंड की 3 सीटों पर होगा मतदान, सभी दलों के नेताओं ने प्रचार किया तेज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 29 मई 2024। झारखंड में 3 चरणों में वोटिंग हो चुकी है। अब चौथे चरणों की वोटिंग 1 जून को होगी। इस तारीख में राज्य की 3 सीटों पर चुनाव होना है, जिसमें गोड्डा, दुमका और साहिबगंज शामिल हैं। बता दें कि गोड्डा, दुमका और साहिबगंज इन तीनों सीटों पर राज्य में प्रचार तेज हो गया है। भाजपा, झामुमो, कांग्रेस, राजद, आजसू और अन्य दलों के नेता अपने गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदाताओं को लुभाने के लिए रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। वहीं, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में दुमका और गोड्डा में चुनावी सभा और रोड शो को संबोधित करेंगे, जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी कल दुमका में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

बताया जा रहा है कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज झारखंड के दौरे पर रहेंगे जहां वे जनसभा को सम्बोधित करेंगे और और रोड शो भी करेंगे। जेपी नड्डा सारठ के पालाजोरी में जनसभा करेंगे वहीं देवघर के त्रिलोक परिसर से वीर कुंवर सिंह चौक तक रोड शो करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 29 मई 2024। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आज फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें पुलिस ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मद्देड़ पीएस सीमा के अंतर्गत वन क्षेत्र में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव