न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम घोषित, टी20 में पृथ्वी और टेस्ट में ईशान-सूर्या को मौका

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 जनवरी 2023। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल और अक्षर पटेल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में निजी कारणों से नहीं खेलेंगे। वहीं, रवींद्र जडेजा की वापसी टेस्ट टीम में हुई है। हालांकि, जडेजा की फिटनेस को अभी देखा जाएगा। उसके बाद ही उनके खेलने पर मुहर लगेगी।

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 18, 21 और 24 जनवरी को तीन वनडे मैच खेलेगी। उसके बाद 27, 29 जनवरी और एक फरवरी को तीन टी20 मैच होंगे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज की शुरुआत नौ फरवरी को होगी। पहला टेस्ट नौ से 13 फरवरी तक नागपुर और दूसरा टेस्ट 17 से 21 फरवरी तक दिल्ली में खेला जाएगा। सीरीज के बाकी दो टेस्ट मैच एक मार्च और नौ मार्च से क्रमश: धर्मशाला और अहमदाबाद में खेले जाएंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 के लिए चुने गए पृथ्वी शॉ
रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए असम के खिलाफ 379 रन की पारी खेलने वाले पृथ्वी शॉ की वापसी जुलाई 2021 के बाद टीम इंडिया में हुई है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुना गया है। शॉ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया था। रणजी ट्रॉफी में उनके तिहरे शतक के बाद बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने उनकी तारीफ की थी।

रोहित और विराट फिर टी20 टीम में नहीं
टी20 टीम में सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को फिर से नहीं चुना गया है। हार्दिक पांड्या ही न्यूजीलैंड के खिलाफ कप्तानी करेंगे। श्रीलंका के खिलाफ चोटिल होने वाले संजू सैमसन को भी टीम में नहीं रखा गया है। जितेश शर्मा उनकी जगह चुने गए। श्रीलंका के खिलाफ खराब प्रदर्शन करने वाले हर्षल पटेल को टीम से बाहर कर दिया गया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम:
हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक , शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार।

Leave a Reply

Next Post

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 जनवरी 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर देश को आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री ने सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान