बतौर भारतीय कप्तान पहला मैच जीतने के बाद सूर्यकुमार ने कही यह बात, रिंकू-मुकेश की तारीफ की

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

विशाखापट्टनम 24 नवंबर 2023। हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से हरा दिया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरी भारतीय टीम ने रिकॉर्ड टारगेट चेज किया। यह बतौर कप्तान उनका पहला मैच था, लेकिन मैदान पर उतरते ही उन्होंने इसका दबाव महसूस नहीं किया। सूर्या ने गुरुवार को विशाखापत्तनम में बतौर कप्तान अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया पर दो विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 42 गेंद में 80 रन की शानदार पारी खेलकर फैंस का खूब मनोरंजन किया। 

सूर्यकुमार ने क्या कहा?

सूर्या ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, ‘मुझे लगता है कि यह गर्व का क्षण है, जब भी आप क्रिकेट खेलते हो तो आप भारत का प्रतिनिधित्व करने के बारे में सोचते हो। मैंने ड्रेसिंग रूम में (कप्तानी का) दबाव छोड़ दिया। मैंने सिर्फ अपनी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाने की कोशिश की, चाहे मैं 10 या 40 गेंद पर बल्लेबाजी कर रहा हो।’ रिंकू सिंह ने 14 गेंद में नाबाद 22 रन की पारी खेलकर मैच को फिनिश किया। उन्होंने कहा, ‘लड़कों ने जिस तरह से अपना जज्बा बनाए रखा, वह देखकर बहुत अच्छा लगा। रिंकू के लिए यह एक स्वाभाविक परिस्थिति थी। उनके संयम ने मुझे भी सुकून दिया।

सूर्या ने मुकेश की तारीफ की
सूर्या ने ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान मुकेश कुमार के अंतिम ओवर का जिक्र किया, जिसमें सिर्फ पांच रन बने थे। बंगाल के इस तेज गेंदबाज ने कई यॉर्कर गेंदें फेंकी थीं। कप्तान ने मुकेश के बारे में कहा, ‘यह बढ़िया गेंदबाजी थी। जिस तरह से तीनों तेज गेंदबाजों ने हमें 16 ओवर के बाद मैच में वापसी कराई, वह अविश्वसनीय उपलब्धि थी।’ सूर्या ने स्वीकार किया कि ओस नहीं होने के कारण उन्हें लग रहा था कि लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा, ‘सोचा था कि थोड़ी ओस होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह बड़ा मैदान नहीं है और मुझे पता था कि बल्लेबाजी आसान हो जाएगी। सोचा था कि वे 230-235 रन बना सकते हैं, लेकिन गेंदबाजों ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। एक वक्त भारत का स्कोर दो विकेट पर 22 रन था और लग रहा था कि टीम इंडिया मुश्किलों में है, लेकिन इसके बाद सूर्या और ईशान किशन ने शानदार साझेदारी की। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए कई बार ऐसी परिस्थितियों का सामना किया है।

उन्होंने कहा, ‘हम सिर्फ सकारात्मक रहना चाहते थे। बस आनंद लें और खुद को व्यक्त करें। मैंने किशन से एक बात कही कि बस बल्लेबाजी करते रहो, लक्ष्य के बारे में मत सोचो। 10 ओवर के बाद स्थिति जीत के लिए तैयार थी। आईपीएल में हर दूसरे दिन 60 गेंद में 100 रन बनते हैं। ईशान और सूर्या ने 112 रन की साझेदारी की। ईशान ने 39 गेंद में दो चौके और पांच छक्के की मदगद से 58 रन की पारी खेली। यशस्वी जायसवाल ने भी आठ गेंद में 21 रन की पारी खेली थी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 208 रन बनाए थे। स्टीव स्मिथ ने 41 गेंद में आठ चौके की मदद से 52 रन की पारी खेली थी। वहीं, जोश इंग्लिस ने 50 गेंद में 11 चौके और आठ छक्के की मदद से 110 रन की पारी खेली थी।

Leave a Reply

Next Post

सुरंग में फंसे हुए मजदूरों के तनाव को दूर करने के लिए लूडो, शतरंज और ताश भेजने की योजना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर उत्तरकाशी 24 नवंबर 2023। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में 12 दिन से फंसे 41 श्रमिकों का तनाव दूर करने के लिए बचाव दल ने उन्हें ‘बोर्ड गेम’ और ताश उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। श्रमिकों को निकालने के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप