‘साइबर सुरक्षा का खतरा व्यक्तिगत डाटा की चोरी तक सीमित नहीं’, सोमनाथ बोले- इसका संबंध राष्ट्र सुरक्षा से

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बंगलूरू 06 सितंबर 2024। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब वर्षों से निर्मित बुनियादी ढांचे पर साइबर हमलों का खतरा मंडरा रहा है, तो साइबर सुरक्षा उपकरण और समाधान विकसित करने के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा का खतरा सिर्फ व्यक्तिगत डाटा की चोरी तक ही सीमित नहीं। इसका संबंध राष्ट्र की सुरक्षा से है।

सोमनाथ ने साइबर नालंदा’ की आधारशिला रखी, जो एक अत्याधुनिक साइबर सुरक्षा अनुसंधान और विकास केंद्र है। यह साइबर सुरक्षा समाधान कंपनी सिसा का कदम है। सोमनाथ ने कहा, मैं उन इंजीनियरों की पीढ़ी से हूं, जिन्होंने कंप्यूटर जाने बिना ही अपना कॅरिअर शुरू किया था। उस समय से अब तक का जबरदस्त बदलाव हुआ है। उनके अनुसार, एक समय पर सुरक्षा एंटी-वायरस के अलावा और कुछ नहीं थी। अब जैसे-जैसे एप्लिकेशन का विस्तार हो रहा है, खतरों का भी विस्तार हो रहा है।

Leave a Reply

Next Post

राजद की याचिका पर सरकार को नोटिस, आरक्षण बढ़ाने वाला कानून रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले को दी है चुनौती

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 सितंबर 2024। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की याचिका पर केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा है। दरअसल, याचिका में पटना हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें बिहार सरकार की ओर से शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक