नक्सलियों ने की दो भाईयों की हत्या, जन अदालत में उतारा मौत के घाट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 02 मई 2024। पुलिस के जवान और सुरक्षा बल इन दिनों बस्तर के जंगलों में नक्सलियों पर पूरी तरह से हावी नजर आ रहे हैं। लगातार हो रही सर्चिंग, गश्ती और एनकाउंटर में बड़े पैमाने पर नक्सली और उनके बड़े नेता मारे जा रहे हैं। सरकार के निर्देश पर चले रहे इस नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली बौखला उठे हैं और यही वजह हैं कि वह निर्दोष, निरीह ग्रामीणों को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला बीजापुर जिले का हैं, जहां छूटवही के जंगलो में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की नृशंस तरीके से हत्या कर दी हैं। दोनों ग्रामीण आपस में सगे भाई थे। जानकारी मिली हैं कि जिन दो भाइयों की नक्सलियों ने हत्या की हैं उनकी जमीन पर पुलिस ने पिछले दिनों कैम्प खोला था। इसकी भनक वहां के नक्सली नेताओं को लग गई थी।

इस घटना से बौखलायें नक्सलियों ने देर रात छूटवही के जंगलो में जनअदालत लगाई और दोनों भाइयों को मौत के घाट उतार दिया। हत्या की यह वारदात जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के आलोक शुक्ला को मिला ‘ग्रीन नोबल’, अमरीका में सम्मानित होते ही उन्होंने महात्मा गांधी से लेकर जयपाल सिंह को किया याद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 02 मई 2024। छत्तीसगढ़ के पर्यावरणविद आलोक शुक्ला को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में ‘गोल्ड मैन एनवायरन्मेंटल पुरस्कार 2024’ (ग्रीन नोबल पुरस्कार) से सम्मानित किया गया है. इस साल यह अवॉर्ड भारत के आलोक शुक्ला सहित दुनियाभर से 7 लोगों को प्रदान किया गया है. […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड