कला से मनोरंजन तक, American Express Card Members के लिए NMACC में खास सुविधाओं की सौगात

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई/नई दिल्ली, 25 अगस्त 2026। कला, संस्कृति, मनोरंजन और हॉस्पिटैलिटी के अनुभवों को और खास बनाने की दिशा में अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कोर्प., इंडिया और नीता मुकेश अम्बानी कल्चरल सेंटर (NMACC) ने रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस सहयोग के तहत पात्र अमेरिकन एक्सप्रेस इंडिया कार्ड मेंबर्स को NMACC में चुनिंदा सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अनुभवों तक विशेष पहुंच मिलेगी।

अमेरिकन एक्सप्रेस इस साझेदारी में प्रेफेर्रेड पेमेंट्स पार्टनर के रूप में कार्ड सदस्यों को प्री-सेल और चुनिंदा प्रस्तुतियों में कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस, विशेष डाइनिंग बेनिफिट्स, प्रीमियम सेवाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ने के अवसर प्रदान करेगा।

अमेरिकन एक्सप्रेस इंडिया के सीईओ और कंट्री मैनेजर संजय खन्ना ने कहा, “भारत की कला और संस्कृति की विरासत असाधारण है। NMACC ने इसे दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के साथ वैश्विक अनुभवों को भारत तक पहुंचाने का शानदार मंच बनाया है।”

वहीं, जिओ वर्ल्ड सेंटर के सीईओ देवेंद्र भरमा ने कहा, “भारत की समृद्ध कलात्मक विरासत का उत्सव मनाने और भारत व दुनिया के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए यह साझेदारी स्वाभाविक कदम है।” यह सहयोग दोनों संस्थाओं के उस साझा दृष्टिकोण को मजबूत करता है, जिसमें संस्कृति के जरिए लोगों को जोड़ते हुए दर्शकों को यादगार और विशिष्ट अनुभव उपलब्ध कराना शामिल है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा के कुशासन में भ्रष्टाचार ही विकास है - दीपक बैज

शेयर करेशहरों से लेकर तक गांव सड़कों के गड्ढे तालाब बन चुके, नए पुल पुलियों के स्लैब गिर रहे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 25 अगस्त 2026। पूरे प्रदेश में सड़कों की बदहाल स्थिति के लिए भाजपा की सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि सड़कों को प्रदेश […]

You May Like

2026 का इकोनॉमिक्स नोबेल 2 अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को....|....महाराजा अग्रसेन ने दिया दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश : राज्यपाल डेका....|....प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास....|....बस्तर में रेल कनेक्टिविटी का विस्तार, रावघाट तक जल्द शुरू होगी मेमू ट्रेन....|....स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर आयुर्वेद छात्रों का गुस्सा फूटा....|....धराली आपदा के 14 महीने बाद मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर की तलाश शुरू....|....सीएम रेखा ने कॉलेजों की छात्रा प्रतिनिधियों से किया संवाद....|....सीएम योगी बोले- देश में अराजकता का माहौल बना रही है कांग्रेस....|....तिलक का खास 'अर्धशतक', रोहित-हार्दिक के क्लब में शामिल....|....मोदी देश के सबसे असफल प्रधानमंत्री - कांग्रेस