प्रदेश में 500 सरकारी सेवाओं के लिए बनेगा सिंगल लॉगिन सिस्टम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भोपाल, 27 नवंबर 2026। मध्यप्रदेश में लोगों को अलग-अलग सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए अब कई पोर्टल पर अलग-अलग आईडी और पासवर्ड बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्य सरकार करीब 500 सरकारी सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म से जोड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए “जन परिचय (JanParichay) – मेरी पहचान (National Single Sign On Service) प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाएगा। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद नागरिक एक ही लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। इस व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों को नई व्यवस्था और सेवाओं को एक प्लेटफॉर्म से जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

नई व्यवस्था में नागरिकों को जनपरिचय प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफाइल का सत्यापन कराना होगा। इसके बाद उनकी बुनियादी जानकारी अन्य एकीकृत सरकारी पोर्टल पर भी उपयोग की जा सकेगी। इससे हर विभाग की वेबसाइट पर बार-बार पंजीयन और जानकारी भरने की जरूरत कम होगी। आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आवेदन, एलपीजी गैस बुकिंग और ड्राइविंग लाइसेंस जैसी सेवाओं तक पहुंच आसान बनाने की योजना है। 

इस प्लेटफॉर्म पर डिजिलॉकर की सुविधा भी उपलब्ध कराने की तैयारी है। इससे नागरिक अपने जरूरी डिजिटल दस्तावेज एक ही व्यवस्था के तहत आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। फिलहाल अलग-अलग विभागों के पोर्टल पर सेवाओं के लिए अलग लॉगिन करना पड़ता है। नई व्यवस्था का उद्देश्य इस प्रक्रिया को सरल बनाना और लोगों को एक ही प्लेटफॉर्म पर अधिक से अधिक सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Next Post

हाईकोर्ट से मेडिकल छात्रों को राहत

शेयर करेनीट-पीजी काउंसलिंग पर लगी रोक हटी, इन-सर्विस आरक्षण व बोनस अंक सही छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           जबलपुर, 27 नवंबर 2026। मप्र उच्च न्यायालय ने राज्य की मेधा सूची की खुली श्रेणी में सेवारत डॉक्टरों को शामिल करने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। इस निर्णय के साथ ही […]

You May Like

हाईकोर्ट से मेडिकल छात्रों को राहत....|....प्रदेश में 500 सरकारी सेवाओं के लिए बनेगा सिंगल लॉगिन सिस्टम....|....नवंबर के आखिरी दिनों में ठंड का तीखा हमला....|....दिल्ली में हर तीसरे दिन फेफड़ों के कैंसर से जा रही है एक जान....|....पूर्व सांसद की गाड़ी पर हमला, युवक ने ईंट से किया वार....|....ग्राम पंचायतों के कार्यकाल को लेकर सरकार का आदेश जारी....|....सर्दियों में बढ़ जाता है घुटनों का दर्द....|....एलेक्जेंडर ज्वेरेव के नाम बड़ी उपलब्धि....|....क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का स्कोर 246/5....|....मार्टिन प्रक्कट: 'ऑफिसर ऑन ड्यूटी' के मेकर्स पर केस दर्ज