योगी सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं से छेड़खानी, दुर्व्यवहार, यौन अपराध करने वालों के पोस्टर शहर पर चिपकाए जाएंगे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर CM का बड़ा फैसला CAA की तर्ज पर लगेंगे शहर में पोस्टर

महिला पुलिसकर्मियों से ही कराया जाएगा दंडित

सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 24 सितंबर 2020। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर बड़ा फैसला लिया है. यूपी में अगर कोई भी महिलाओं से छेड़खानी करते पकड़ा जाता है कि तो उसके पोस्टर शहर में लगेंगे. योगी सरकार ने इसी तरह का कदम नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ हुई हिंसा के दौरान भी उठाया था. सरकार ने सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों का पोस्टर सड़कों पर लगाया था. 

मिशन दुराचारी के तहत महिला पुलिसकर्मियों को जिम्मा दिया जाएगा. महिला पुलिस शहर के चौराहों पर नजर रखेगी. प्रदेश में महिला अपराध के कई मामले सामने आने के बाद सीएम योगी ने ये फैसला लिया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारीयों को निर्देश दिया है कि सरेराह छेड़खानी करने वाले शोहदों और आदतन दुराचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. साथ ही सीएम योगी ने बड़ा फैसला लेते हुए ऐसे अपराधियों के पोस्टर सार्वजानिक सथलों पर लगाने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश –

1. महिलाओं से किसी भी तरह का अपराध करने वाले दुराचारियों को महिला पुलिसकर्मियों से ही दंडित कराएं.

2. महिला पुलिसकर्मियों से ही इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाए.

3. ऐसे अपराधियों और दुराचारियों के मददगारों के भी नाम उजागर करें

4. जिस तरह एंटी रोमियो स्क्वायड ने मनचलों और महिलाओं के साथ अपराध करने वालों की कमर तोड़ी, वैसे ही हर जनपद की पुलिस अभियान चलाती रहे. 

5. कहीं भी महिलाओं के साथ कोई आपराधिक घटना हुई तो संबंधित बीट इंचार्ज, चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी और सीओ जिम्मेदार होंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के साथ रेप, छेड़खानी, यौन उत्पीड़न या शोषण करने वाले अपराधियों और दुराचारियों के मददगारों के भी नाम उजागर किए जाएं. ऐसा करने से उनके मददगारों में भी बदनामी का डर पैदा होगा

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार समारोह में राज्यपाल वर्चुअल रूप से हुई शामिल : छत्तीसगढ़ से दो श्रेष्ठ स्वयंसेवकों को सम्मानित होने पर दी शुभकामनाएं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 24 सितंबर 2020। नई दिल्ली में आज राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2018-19 समारोह का वर्चुअली आयोजन हुआ, इसका आयोजन खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद थे। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके वर्चुअल रूप से इस कार्यक्रम में […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक