370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर दौरे पर श्रीनगर पहुंचे अमित शाह, सुरक्षा चाक चौबंद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 अक्टूबर 2021। अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में तीन दिवसीय दौरे के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंच गए हैं। तीन दिवसीय दौरे में वह जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालात की समीक्षा के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। खास जोर हालिया टारगेट किलिंग की घटनाओं को भविष्य में रोकने और आतंकवाद को जड़ से कुचलने पर होगा। श्रीनगर में गृह मंत्री शारजाह के लिए सीधी विमान सेवा का शुभारंभ करेंगे। दौरे के मद्देनजर जम्मू और श्रीनगर में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दोनों ही जगह ड्रोन से भी निगरानी हो रही है। सुरक्षा संबंधी बैठकों में गृह मंत्रालय के साथ ही विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों एनआईए, आईबी, सीआरपीएफ, बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी श्रीनगर पहुंच चुके हैं।

इस बीच उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बैठकें कर जम्मू व श्रीनगर में कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया। जम्मू में गृह मंत्री 24 अक्तूबर को रहेंगे। यहां वह भगवती नगर में सभा को संबोधित करेंगे। लाभार्थी सम्मेलन में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के 80 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और योजना से जुड़े दस्तावेज सौंपेंगे। आईआईटी जम्मू के नए ब्लॉक का उद्घाटन करने के साथ ही विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

शुक्रवार को अधिकारियों ने लिया था रैली का जायजा

शुक्रवार को रैली स्थल पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। श्रीनगर सचिवालय में सुरक्षा एजेंसियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा व डॉ. जितेंद्र सिंह ने कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया। श्रीनगर के एसकेआईसीसी में सुरक्षा बैठकों के साथ ही लाभार्थी सम्मेलन होगा। विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इस बीच बीएसएफ के डीजी पंकज कुमार सिंह भी शुक्रवार को श्रीनगर पहुंच गए हैं। डल झील के आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पूरे डल इलाके को सुरक्षा छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षाबलों की गश्त बढ़ा दी गई है।

रैली भी सरकारी, नहीं लगेंगे भाजपा के झंडे

जम्मू में आयोजित रैली को सरकारी रूप दिया गया है। रैलीस्थल पर लाभार्थी सम्मेलन की वजह से किसी प्रकार का पार्टी का कोई कार्यक्रम नहीं होगा। न तो झंडे लगेंगे और न ही किसी प्रकार का अन्य आयोजन होगा। रैली स्थल पर स्क्रीन टीवी लगाए गए हैं ताकि रैली में पहुंचे लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न होने पाए।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय मूल की नीरा टंडन ने जीता राष्ट्रपति बाइडन का भरोसा, व्हाइट हाउस में मिली बड़ी जिम्मेदारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर वाशिंगटन 23 अक्टूबर 2021। भारतीय मूल की नीरा टंडन ने एक बार फिर से राष्ट्रपति जो बाइडन का भरोसा जीत लिया है। इस बार उन्हें व्हाइट हाउस में स्टाफ सचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद उन्हें अहम जिम्मेदारी दी गई है जिसके तहत […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप