भारत के पहले स्वदेशी AI सर्वर का अश्विनी वैष्णव ने किया प्रदर्शन; बोले- देश की बढ़ती ताकत का प्रतीक

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 19 अप्रैल 2025। केंद्र की मोदी सरकार आत्मनिर्भर भारत पर विशेष रूप से जोर दे रही है। इसी क्रम में स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए देश के पहले एआई सर्वर आदिपोली (Adipoli)का केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर आदिपोली के बारे में केंद्रीय मंत्री ने अहम जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि एआई सर्वर ‘आदिपोली’ 8 जीपीयू से लैस है और इसे पूरी तरह से भारत में डिज़ाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स और कृत्रिम बुद्धिमत्ता में देश की बढ़ती ताकत को दिखाता है। बता दें कि एआई सर्वर आदिपोली को वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज द्वारा विकसित किया गया है। इस मौके पर उन्होंने वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज की कोशिश की प्रशंसा की। साथ ही इसके लॉन्च को “मेक इन इंडिया” पहल के लिए एक बड़ा कदम बताया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि भारत में निर्मित इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद तेजी से विश्वसनीय और वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी बन रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बौद्धिक संपदा अधिकारों की रक्षा पर भारत का ध्यान अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मान्यता प्राप्त कर रहा है, जिससे निवेशकों का विश्वास बढ़ रहा है। साथ ही इससे देश में नवाचार को बढ़ावा मिल रहा है।  

भारत में बनाए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों को वैश्विक मान्यता मिल रही : अश्विनी वैष्णव
 केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पिछले दशक में भारत के इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण में और निर्यात में कई गुना की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि भारत में विनिर्मित उत्पादों को अब उनकी विश्वसनीयता के चलते वैश्विक मान्यता मिल रही है। 

शुक्रवार को मानेसर में वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज की एसएमटी (सरफेस माउंट टेक्नोलॉजी) लाइन का उद्घाटन करते हुए मंत्री ने कहा कि पिछले दशक में भारत में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण पांच गुना होकर 11 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। इस अवधि में निर्यात में छह गुना वृद्धि हुई है, जो 3.25 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। पूरे क्षेत्र को मिलाकर 25 लाख नौकरियों का सृजन हुआ है। उन्होंने कहा, वैश्विक बाजार में भारतीय उत्पादों को उनकी विश्वसनीयता और बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति सम्मान के कारण विश्व स्तर पर मान्यता मिल रही है। मंत्री ने कहा कि भारत की डिजाइन क्षमताओं ने जटिल उत्पादों कृत्रिम मेधा से लैस कैमरों से लेकर मोटर वाहन इलेक्ट्रॉनिक तथा दूरसंचार नेटवर्क उपकरण से लेकर पावर इलेक्ट्रॉनिक तक के लिए मार्ग प्रशस्त किया है। इससे भारत का कद ‘इलेक्ट्रॉनिक हब’ के रूप में बढ़ा है।

मैकेनिकल इनोवेशन पार्क का उद्घाटन भी किया
वैष्णव ने शुक्रवार को ग्लोबल इनोवेशन पार्क में वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज की नई सरफेस माउंट टेक्नोलॉजी (एसएमटी) लाइन के साथ-साथ मानेसर में मैकेनिकल इनोवेशन पार्क का उद्घाटन भी किया। कंपनी ने कहा, यह उन्नत बुनियादी ढांचा वीवीडीएन को एआई सर्वर, नेटवर्किंग उपकरण और मदरबोर्ड जैसे बड़े और जटिल उत्पादों का विनिर्माण करने में सक्षम बनाएगा। इससे आयात निर्भरता कम करने और भारत की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। वहीं 1,50,000 वर्ग फुट में फैले मैकेनिकल इनोवेशन पार्क में मोल्ड तथा टूल-मेकिंग सेटअप, वायर-कट मशीन और आधुनिक इंजेक्शन मोल्डिंग मशीनें होंगी। इससे एक पूरी तरह से एकीकृत ‘मैकेनिकल डिजाइन-टू-मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम’ तैयार होगा।

Leave a Reply

Next Post

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भाजपा का हल्लाबोल जलाया पुतला

शेयर करेभाजयुमो ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ खोला मोर्चा जेल भेजो के लगे नारे आज भारतीय जनता युवा रायपुर जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय का घेराव व राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला दहन किया गया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 19 अप्रैल […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप