5 साल में इतना बदल गईं बजरंगी भाईजान की ‘मुन्नी’, फोटोज देखकर चौंक गए फैन्स

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान में मुन्नी का किरदार निभाकर सबका दिल जीतने वालीं हर्षाली मल्होत्रा अब बड़ी हो गई हैं। दरअसल, हर्षाली ने दिवाली पर अपनी फोटोज शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैन्स हर्षाली की फोटोज देखकर शॉक्ड हो गए हैं कि वह इतनी जल्दी बड़ी हो गई हैं।

हर्षाली ने जो अपनी फोटोज शेयर की हैं उसमें वह सलवार-सूट पहने नजर आ रही हैं। फोटज में वह रंगोली बनाती नजर आ रही हैं तो एक फोटो में वह हाथों में दीया पकड़े नजर आ रही हैं।

बता दें कि जिस वक्त ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग चल रही थी उस वक्त हर्षाली सिर्फ 7 साल की थीं और अब वह 12 साल की हो गई हैं। 

‘बजरंगी भाईजान’ फिल्म के लिए हर्षाली की बहुत तारीफ हुई थी। इस फिल्म के लिए हर्षाली ने स्क्रीन अवॉर्ड फॉर बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट अवॉर्ड जीता था। वैसे बता दें कि ‘बजरंगी भाईजान’ से पहले हर्षाली कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। इन सीरियल में ‘कुबूल है’, ‘लौट आओ तृषा’ और ‘सावधान इंडिया’ शामिल हैं।

हर्षाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर हर्षाली की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह परिवार के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। वैसे हर्षाली बड़ी हो गई हैं, लेकिन वह अब भी पहले जैसे क्यूट लगती हैं।

फैन्स हर्षाली की अगली फिल्म या टीवी सीरियल का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि हर्षाली ने अभी तक अपनी किसी अगली फिल्म या टीवी सीरियल की घोषणा नहीं की है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात

शेयर करेनक्सलवाद को खत्म करने बस्तर अंचल में रोजगार के अवसर बढ़ाने का किया आग्रह बस्तर में लगने वाले स्टील प्लांट्स को 30 प्रतिशत डिस्काउंट पर लौह अयस्क देने की मांग की नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचार सुविधा बढ़ाने मोबाइल टावरों की होगी स्थापना गृहमंत्री ने नक्सल मोर्चे पर छत्तीसगढ़ […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण