अजय के. गर्ग की कलम से जन्मा नया सुर ‘पिया’

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई (अनिल बेदाग) 10 सितंबर 2025 । संवेदनशील लेखनी और गहन भावनाओं के लिए मशहूर गीतकार अजय के. गर्ग एक बार फिर अपनी रचनात्मकता से श्रोताओं के दिलों को छूने आ रहे हैं। उनका नया गीत ‘पिया’, जिसे फियरलेस फिल्म्स, ड्रीमलाइन स्टूडियोज़ और टेन्ज़नाइट पिक्चर्स मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं, जल्द ही रिलीज़ होगा।

यह गीत केवल सुनने भर के लिए नहीं, बल्कि महसूस करने के लिए लिखा गया है। अजय की कलम से निकले शब्द किसी कहानी की तरह बहते हैं—धीरे-धीरे, गहराई से, और दिल पर अमिट छाप छोड़ते हुए। इसमें प्रेम को उस रूप में दिखाया गया है, जो कभी खत्म नहीं होता, बस खामोशी में सिमट जाता है।

इस रचना को अपनी सुरीली आवाज़ दी है मशहूर गायिका मधुश्री ने, जिनका गाया “कभी नीम नीम, कभी शहद शहद” अब भी श्रोताओं के ज़ेहन में ताज़ा है। संगीत तैयार किया है रूपेश वर्मा ने, और निर्देशन की कमान संभाली है नवनीत एस. कौशिक ने।

दुबई की अभिनेत्री दक्षा रामानी अपने भावपूर्ण अभिनय से वीडियो को जीवंत बनाती हैं, वहीं वीरेंद्र ललित की सिनेमैटोग्राफी, शिवानी गुप्ता की कोरियोग्राफी और शैलेन्द्र कुमार की एडिटिंग इस म्यूज़िक वीडियो को एक संपूर्ण कलात्मक रूप देती है।

आईएमडीबी पर दर्ज अजय के. गर्ग की रचनाएँ इस बात का प्रमाण हैं कि वे हर बार भावनाओं की गहराई तक उतरकर ही लिखते हैं—चाहे वह जुबिन नौटियाल का गाया “मौला” हो या फिर इश्केरिया और वश जैसे फ़िल्मी प्रोजेक्ट।

‘पिया’ निश्चित ही उनके करियर का अगला अहम पड़ाव है, जो दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Next Post

त्योहारी सीजन में पीएनजी ज्वेलर्स का “प्युअर प्राइस ऑफर”

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई (अनिल बेदाग) 10 सितंबर 2025 । 192 वर्षों की परंपरा और भरोसेमंद नाम पीएनजी ज्वेलर्स इस बार भी अपने लोकप्रिय “प्युअर प्राइस ऑफर” के साथ ग्राहकों के लिए तैयार है। यह विशेष ऑफर 1 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक लागू रहेगा और आने वाले […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत