मंत्री बंगले से पार्टी के पदाधिकारियों का बैरंग लौटाना सत्ता सर चढ़ कर बोल रही

admin
शेयर करे

भाजपाई सत्ताधीश पार्टी कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रहे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 19 सितंबर 2025। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का मंत्री के निवास से अपमानित होकर वापस जाना भाजपा सरकार की हकीकत को बताता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मंत्री बंगले से पार्टी के पदाधिकारियों का बैरंग लौटाना भाजपा में सत्ता सर चढ़ कर बोल रही, भाजपाई सत्ताधीश पार्टी कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रहे है। भाजपा की सरकार बनने के बाद भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को अपमानित करने की परंपरा चल पड़ी है। जब भाजपा के प्रदेश के प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और उनके पदाधिकारियों की यह हालत है कि उन्हें मंत्री के बंगले में घुसने में 45 मिनिट तक मिन्नतें करनी पड़ी, उसके बाद घंटों इंतजार करने के बाद भी मंत्री जी उनसे मिलने से इंकार कर देते है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से कल्पना की जा सकती है कि भाजपा के राज में सामान्य भाजपा कार्यकर्ता की क्या स्थिति है। जन सामान्य का तो किसी मंत्री से मिल पाना नामुमकिन है। साय सरकार के मंत्री खुद को खुदा समझने लगे, जनता से तथा जनसरोकारों से उनका कोई वास्ता नहीं है। पौने दो साल में ही सत्ता का अहंकार और भ्रष्टाचार की काली कमाई भाजपाई सत्ताधाशों के सर चढ़कर बोलने लगी है। इसीलिए मंत्री पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को अपमानित करने लगे है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और नेताओं को अपमानित करने की परंपरा शुरू हो चुकी। मंत्रिमंडल के विस्तार में वरिष्ठ विधायकों को दरकिनार किया गया। निगम मंडल में भी वरिष्ठ तथा वर्षों तक पार्टी का काम करने वाले कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई। अब मंत्री तथा सत्ता में बैठे हुए लोग पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रहे है। दरअसल अब भाजपा में दो फाड़ हो चुका है एक वह जो सत्ता में बैठे लोग है, दूसरे जो संगठन का काम करते-करते वर्षों अपना जीवन खपाने वाले लोग, सत्ता में बैठे हुए लोग पार्टी में काम करने वालों को दोयम दर्जे का समझने की हिमाकत करने लगे है। इसीलिए भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं में हताशा और निराशा है।

Leave a Reply

Next Post

'चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा...', राहुल गांधी ने फिर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 19 सितंबर 2025। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को एकबार फिर से चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग का नाम लिए बिना कहा कि चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा। उनकी यह […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प