विश्वकर्मा पूजा पर नीतीश सरकार ने 16.5 लाख श्रमिकों के खाते में भेजी राशि, इस वेब पोर्टल का भी शुभारंभ

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 17 सितंबर 2025। आज पूरा बिहार विश्वकर्मा पूजा मना रहा है। इस खास मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा काम किया है। उन्होंने बुधवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 16.4 लाख निर्माण श्रमिकों के खातों में लगभग 802 करोड़ रुपये के हस्तांतरण की घोषणा कर। इतना ही नहीं नीतीश सरकार आज ‘मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना’ का एक वेब पोर्टल भी लॉन्च शुभारंभ करने जा रही है। सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज सृजन के प्रणेता भगवान विश्वकर्मा की आराधना का दिवस है और आज ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिवस भी है। प्रधानमंत्री देश एवं नागरिकों के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा के साथ बिना रूके, बिना थके लगातार परिश्रम कर रहे हैं।

श्रमिकों के खाते में आज राशि हस्तांतरित की जा रही है
सीएम नीतीश कुमार ने लिखा कि यह सुखद संयोग है कि ‘बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ के तहत श्रमिकों के खाते में आज राशि हस्तांतरित की जा रही है। आज 16 लाख 4 हजार 929 निर्माण श्रमिकों के खाते में वार्षिक वस्त्र सहायता योजनान्तर्गत पांच हजार रुपए प्रति निर्माण श्रमिक की दर से कुल 802 करोड़ 46 लाख 45 हजार रुपए की राशि का सीधे उनके खाते में भेजी जा रही है। इससे निर्माण कार्यों में लगे श्रमिक वर्ग के लोगों का जीवन और बेहतर हो सकेगा एवं उनका सामाजिक एवं आर्थिक विकास होगा।

वेब पोर्टल का भी शुभारंभ किया जा रहा है
सीएम नीतीश कुमार ने लिखा कि आज खास मौके पर मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के वेब पोर्टल का भी शुभारंभ किया जा रहा है। समाज के अंतिम पायदान के लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए हमलोग शुरू से कार्य कर रहे हैं। आज राज्य जिस प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की के नए आयामों को छू रहा है, उसमें हमारे श्रमिक भाई-बहनों का अतुलनीय योगदान है। उनके विकास के लिए सरकार लगातार काम करती रहेगी।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के तौर पर मना रही BJP; देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 17 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पीएम मोदी के जन्मदिन के जश्न को दो हफ्ते के सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाने का एलान किया है। 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण