बीएसएफ के डीजी ने दक्षिण बंगाल का किया दौरा, ममता सरकार के अधिकारियों के साथ की बैठक

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 अक्टूबर 2024। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक आईपीएस दलजीत सिंह चौधरी ने सीमा की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा और उन्हें तेजी से आगे बढ़ाने के लिए कोलकाता का दो दिवसीय दौरा किया। इस यात्रा के दौरान, उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आईसीपी पेट्रापोल में नए यात्री टर्मिनल के उद्घाटन में भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बैठक की। बीएसएफ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दलजीत सिंह चौधरी ने बीएसएफ की सीमा पर परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता को लेकर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। इन परियोजनाओं में सीमा चौकियां, सीमा पर बाड़ और सीमा पर सड़कों का निर्माण शामिल है, जो की सीमा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक हैं। ये परियोजनाएं सीमा सुरक्षा बढ़ाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। 

अपनी यात्रा के दोरान चौधरी ने राजरहाट स्थित बीएसएफ मुख्यालय में अधिकारियों के साथ भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा की समीक्षा की। आईजी साउथ बंगाल फ्रंटियर द्वारा ऑपरेशनल तैयारियों की जानकारी मिलने के बाद, उन्होंने अधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने जवानों के स्वास्थ्य और कल्याण पर ध्यान देने की बात कही और उनकी सुविधाओं  में सुधार के लिये निर्देश दिए। उनका दौरा राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमा पार अपराध रोकने और देश की सुरक्षा में बीएसएफ की भूमिका को मजबूत करने का प्रतीक है।

Leave a Reply

Next Post

वायनाड उपचुनाव से पहले प्रियंका ने किया रोड-शो, कहा- यहां खेलों का केंद्र, लेकिन सुविधाएं नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर वायनाड 28 अक्टूबर 2024। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपनी चुनावी पारी का आगाज कर दिया है। उन्होंने 23 अक्तूबर को वायनाड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। गौरतलब है कि बीते लोकसभा चुनावों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और यूपी […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन