पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने नई पार्टी बनाने का किया एलान, कांग्रेस को कहा था अलविदा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कांकेर 12 अगस्त 2023। दो दिन पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने आदिवासी समाज के नेतृत्व में नई पार्टी बनाने का एलान किया है। अरविंद नेताम ने चुनाव आयोग को पार्टी का नाम भेजा है और चुनाव आयोग से सहमति का इंतजार है। अरविंद नेताम ने पार्टी का नाम हमर राज पार्टी बताया है। अरविंद नेताम की पार्टी छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव में 50 सीट पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है, साथ ही बसपा और सीपीआई से गठबंधन की बातचीत भी जारी होने की जानकारी अरविंद नेताम ने दी है। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कांकेर पहुचे अरविंद नेताम ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कांग्रेस सरकार की आदिवासी विरोधी नीति से परेशान होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है और अब आदिवासी समाज स्वंय राजनीतिक मैदान में अपने हक की लड़ाई लड़ने उतरेगा। उन्होंने बताया कि आदिवासी वर्ग के लिए 29 सीट आरक्षित है इन सभी में पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी। साथ ही करीब 20 सीट ऐसे हैं जहां आदिवासी वोटर 20 से 80 हजार तक हैं। ऐसे में यदि कोई दूसरा समाज आदिवासी समाज के साथ आकर चुनाव लड़ता है तो उनका साथ आदिवासी समाज देगा और पार्टी से उन्हें टिकट दिया जाएगा। अरविंद नेताम ने बताया कि बसपा और सीपीआई से गठबंधन की बातचीत जारी है, और लगभग तय है कि बसपा और सीपीआई के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। अरविंद नेताम ने यह भी खुलासा किया कि वो स्वंय चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे ।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ की तर्ज पर भारत सरकार 12वीं के साथ आईटीआई कराने पर विचार कर रही और हमने प्रमाण पत्र भी वितरित कर दिए : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करेराज्य में छात्र-छात्राओं को पहली बार हायर सेकेण्डरी के साथ आईटीआई ट्रेड का मिला प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर हायर सेकेण्डरी के साथ शुरू किया गया है आईटीआई छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 12 अगस्त 2023। छत्तीसगढ़ की तर्ज पर भारत सरकार 12वीं के साथ आईटीआई कराने पर […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला