विश्व कप से पहले श्रेयस अय्यर की चोट ने बढ़ाई चिंता, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज को लेकर संशय बरकरार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 14 सितम्बर 2023। एशिया कप के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलना है। कंगारू टीम 23, 24 और 27 सितंबर को भारतीय जमीन पर तीन वनडे मैच खेलेगी। विश्व कप से ठीक पहले दोनों टीमों की यह आखिरी वनडे सीरीज होगी। इसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया की नजर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने पर होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चयनकर्ता जल्द ही सीरीज के लिए टीम का चयन करेंगे।

टीम चुनने से पहले भारतीय टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं की चिंता श्रेयस अय्यर की चोट ने बढ़ाई है। वह लंबे समय तक बाहर रहने के बाद एशिया कप के लिए चुने गए थे। उनका चयन विश्व कप टीम में भी हो चुका है। एशिया कप के सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से ठीक पहले वह अनफिट हो गए। उनकी पीठ में समस्या है। हालांकि, यह माना जा रहा है कि अय्यर की चोट बहुत ज्यादा गंभीर नहीं है। इसके बावजूद सुपर-4 में बांग्लादेश के खिलाफ उनका खेलना तय नहीं है।

आज सबकुछ हो जाएगा साफ!
अय्यर ने अपने स्ट्रेस फ्रैक्चर को ठीक करने के लिए पीठ की सर्जरी करवाई थी। इसके बाद लंबे समय तक वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रहे। चोट से ठीक होने के बाद उन्होंने टीम में वापसी की। वह एशिया कप के ग्रुप दौर में पाकिस्तान और नेपाल के खिलाफ खेले थे, लेकिन सुपर-4 में बाबर आजम की टीम से होने वाले मैच से ठीक पहले उन्होंने पीठ में ऐंठन की शिकायत की। गुरुवार (14 सितंबर) को बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले वैकल्पिक ट्रेनिंग सेशन के दौरान अय्यर नजर आए। उन्होंने बल्लेबाजी का अभ्यास भी किया, लेकिन उनकी लगातार चोटों ने टीम को परेशान कर रखा है। अब देखना है कि वह बांग्लादेश के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध हो पाते हैं या नहीं।

मामले की जानकारी रखने वालों ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि ऐसा लगता है कि कुछ हद तक अकड़न है, जो निश्चित रूप से क्षेत्ररक्षण के दौरान उन्हें परेशान करेगी। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि यह बहुत गंभीर नहीं है। माना जा रहा है कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति इस हफ्ते किसी भी समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर सकती है। यह बांग्लादेश से मैच के दिन या रविवार को एशिया कप फाइनल से पहले हो सकता है।

विश्व कप टीम में 27 सितंबर तक हो सकता है बदलाव
विश्व कप के लिए प्रारंभिक टीम की घोषणा कर दी गई है। 27 सितंबर आईसीसी को अंतिम सूची सौंपने की तारीख है। भारतीय टीम प्रबंधन अय्यर की फिटनेस को लेकर चिंतित होगी और यदि वह ऑस्ट्रेलिया सीरीज में नहीं खेल पाते हैं, तो विश्व कप में चोट के बाद काफी कम मैच खेलकर उतरेंगे। भारतीय टीम को चेन्नई में आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया से अपना पहला मैच खेलना है। उससे पहले टीम इंडिया दो अभ्यास मैच खेलेगी।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तीजा-पोरा तिहार पर संबोधन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 14 सितम्बर 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तीजा-पोरा तिहार संबोधित कर रहे है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हर साल की तरह पोरा तिहार के अवसर पर हम अपनी बहनों को अपने निवास में आमंत्रित करते हैं । आप सभी बड़े उत्साह के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप