पश्चिम बंगाल की 7 लोकसभा सीटों पर सोमवार को मतदान, 88 उम्मीदवार हैं चुनावी मैदान में

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 19 मई 2024। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को पश्चिम बंगाल की सात सीटों पर मतदान होगा. इन सीटों पर 88 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. बनगांव से केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर, बैरकपुर से भाजपा नेता अर्जुन सिंह, हुगली से भाजपा की लॉकेट चटर्जी और तृणमूल कांग्रेस की रचना बनर्जी प्रमुख उम्मीदवार हैं. हुगली सीट पर दोनों के बीच कड़ा मुकाबला है. पश्चिम बंगाल की जिन सात लोकसभा सीटों पर 20 मई को मतदान होगा, उनमें हुगली, आरामबाग, सेरामपुर, बैरकपुर, बनगांव, हावड़ा और उलूबेरिया शामिल है। इन सभी सीटों पर 88 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. सबसे ज्यादा 15 उम्मीदवार बनगांव, इसके बाद बैरकपुर और हावड़ा से 14-14, उलूबेरिया और हुगली से 12-12, सेरामपुर से 11 और आरामबाग से 10 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में हुगली, बैरकपुर और बनगांव सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी, जबकि शेष चार पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार जीते थे।

इस बार भाजपा को भरोसा है कि वह टीएमसी से आरामबाग सीट छीन लेगी. साल 2019 में यहां पर टीएमसी उम्मीदवार ने एक हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी. इसके अलावा भाजपा को 2019 में जीती गई तीनों सीटों को बरकरार रखने का भी भरोसा है. इस बार पश्चिम बंगाल में कांग्रेस-वाम मोर्चा गठबंधन में, कांग्रेस उलूबेरिया और बनगांव से चुनाव लड़ रही है. वहीं, माकपा ने शेष पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

Leave a Reply

Next Post

दोस्ती की अनोखी दास्तां बयां करती फ़िल्म बजरंग और अली 7 जून को होगी रिलीज़

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 20 मई 2024। 7 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही फ़िल्म ‘बजरंग और अली’ महज़ एक फ़िल्म नहीं है बल्कि दोस्ती का एक नायाब जश्न है जिसे हर किसी को सिनेमा के बड़े पर्दे पर अनुभव करना चाहिए। फ़िल्म […]

You May Like

बस का सफर महंगा, किराया बढ़ाने पर बनी सहमति....|....शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर उतरा युवक....|....कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस-एलआईजी की जमीन पर प्रशासन की नजर....|....चपरासी की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे....|....नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का पर्दाफाश....|....सरकारी स्कूल में जुगाड़ से पढ़ाई: संसाधनों की कमी नहीं बनी रोड़ा....|....सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर से पहले पक्ष सुनना जरूरी....|....गंगा में 133 किमी का जल हाईवे बनेगा....|....स्कूलों में अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक....|....जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी