भाजपा नेता जनता से ‘कट’ गए हैं…वायनाड में बोली प्रियंका गांधी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

वायनाड 11 नवंबर 2024। कांग्रेस महासचिव और वायनाड लोकसभा उपचुनाव में यूडीएफ उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने रविवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना तेज करते हुए आरोप लगाया कि इसके नेता लोगों से ‘‘कट” गए हैं। नाइकेटी इलाके में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी दादी एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और आदिवासी समुदायों के साथ उनके करीबी जुड़ाव को याद किया। प्रियंका ने कहा, ‘‘आप में से जो लोग बड़ी उम्र के हैं, वे मेरी दादी इंदिरा गांधीजी के भारत के आदिवासी लोगों के साथ उनके गहरे सम्मान और जुड़ाव को याद कर सकते हैं।” उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने हमेशा आदिवासी लोगों के जल, जंगल और जमीन से जुड़ाव पर जोर दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘इसी समझ के साथ इंदिरा गांधी ने आदिवासी लोगों के अधिकारों के लिए बहुत कुछ किया। प्रियंका ने संप्रग सरकार की वन अधिकार अधिनियम, मनरेगा और शिक्षा का अधिकार जैसी पहलों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनका उद्देश्य सबसे गरीब लोगों की मदद करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियों से केवल कुछ लोगों को ही लाभ होता है और पार्टी अपनी ‘‘नकारात्मक” राजनीति के माध्यम से इन अधिकारों पर हमला कर रही है। 

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा नेता जनता से कटे हुए हैं।” प्रियंका ने अपने भाषण की शुरुआत मलयालम में की और मौजूद लोगों का अभिवादन किया। आम चुनाव में रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र से जीत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वायनाड सीट खाली करने के कारण यहां उपचुनाव कराया जा रहा है। इस सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा। 

Leave a Reply

Next Post

जनजातीय गौरव दिवस पर सीएम साय और मनसुख मांडविया करेंगे भव्य पदयात्रा, ये है कार्यक्रम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जशपुर 11 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ के जशपुर में 13 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर एक खास पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस पदयात्रा का नेतृत्व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे। यह आयोजन भगवान बिरसा […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप