रायपुर में पत्नी और 2 बच्चों की चाकू गोदकर हत्या

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 27 सितंबर 2026। रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर लिया, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी को इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया है।

मामला माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई का है। आरोपी की पहचान भुनेश्वर साहू (34) के रूप में हुई है। वह जिला बालोद का रहने वाला है और डूमरतराई के साहू पारा में किराए के मकान में रहता था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पत्नी के कैरेक्टर पर शक के चलते उसने हत्या की है।

पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या के बाद खुद पर किया वार

जानकारी के मुताबिक, आरोपी भुनेश्वर साहू ने रात 1:30 बजे विवाद के बाद पहले पत्नी खिलेश्वरी साहू पर हमला किया। इसके बाद उसने दोनों बच्चों आशीष साहू (10) और ज्ञान साहू (8) पर हमला किया। तीनों की मौत के बाद उसने खुद पर भी चाकू से वार किए। पड़ोसियों को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस को सूचित किया। माना पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची तो दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। महिला की हालत बेहद गंभीर थी। वहीं पति भी घायल हालत में पड़ा हुआ था। पत्नी को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सब्जी मंडी में काम करते थे पति-पत्नी

पुलिस ने बताया का परिवार करीब 2 साल पहले किराए के मकान में रहने आया था। पति और पत्नी दोनों सब्जी मंडी में काम करते थे। 2 महीने पहले पति ने काम छोड़ दिया था। पड़ोसियों के मुताबिक चरित्र शंका को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। शनिवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

अंबेडकर अस्पताल में आरोपी का इलाज जारी

पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है। उसका इलाज जारी है। जबकि पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाहारा भेज दिया है और घटनास्थल को सील कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस घटना के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी

शेयर करेशोएब ढेबर हिरासत में; 50 करोड़ फिरौती केस से कनेक्शन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 27 सितंबर 2026। रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर को […]

You May Like

हिमाचल के शिमला में लैंडस्लाइड: यूपी में बारिश से 8 नदियां उफान पर....|....भारतीय दवा कंपनियों को अमेरिका से बड़ी राहत....|....चुनाव आयोग विवाद: ज्ञानेश कुमार पर एकतरफा फैसलों का आरोप....|....नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय....|....कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों सहित प्रभारी महासचिव सुखदेव भगत का किया स्वागत....|....एमपी में मानसून विदाई की उल्टी गिनती शुरू....|....चंबा की धाविका सीमा से मिलीं पीटी ऊषा, दीं जीत की बधाई....|....हिमालय में मिलीं उपयोगी वनस्पतियां और फफूंद प्रजातियां....|....अब एससीईआरटी और डायट में अलग से होगी शिक्षकों की भर्ती, मंजूरी मिली....|....सितंबर की ठंड ने तोड़ा 24 साल का रिकॉर्ड