कुमार सानू–मधुश्री की जोड़ी ने रचा रोमांटिक माहौल, “बारिशें तेरी” बना संगीत प्रेमियों के लिए तोहफ़ा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

 
मुंबई (अनिल बेदाग) 13 सितंबर 2025।:पद्मश्री से सम्मानित गायक कुमार सानू और लोकप्रिय गायिका मधुश्री की जादुई आवाज़ में सजा रोमांटिक गीत “बारिशें तेरी” लॉन्च हो गया है। इस गीत का अनावरण निर्देशक अनिल शर्मा और ओमा द एक्क द्वारा किया गया। रॉयंट म्यूज़िक प्रस्तुत इस ट्रैक की धुन रॉबी बादल ने तैयार की है, जबकि इसके दिल छू लेने वाले बोल आतिफ राशिद ने लिखे हैं। वीडियो का निर्देशन अविनाश बादल ने किया है।
 
लॉन्च इवेंट पर अपनी भावनाएँ साझा करते हुए कुमार सानू ने कहा, “जब मधुश्री ने पहली बार मुझे फोन पर यह गाना सुनाया, तो इसकी धुन और शब्द दिल तक उतर गए। मधुश्री के साथ मेरी दोस्ती तीन दशक पुरानी है और उसकी आवाज़ हमेशा मेरे लिए खास रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह गीत लोगों को बारिश और मोहब्बत की गहराई का एहसास कराएगा।”
 
मधुश्री ने इस मौके पर कहा, “मेरी संगीत यात्रा में ए.आर. रहमान और कुमार सानू जैसे नाम बेहद महत्वपूर्ण रहे हैं। सानू दा से ही मुझे प्लेबैक सिंगिंग की प्रेरणा मिली थी और मेरा पहला एल्बम भी उनके साथ था। इस गीत में उनके साथ गाना मेरे लिए आशीर्वाद जैसा है। इसकी धुन और बोल श्रोताओं के दिल को छूने वाले हैं।”
 
निर्देशक अनिल शर्मा ने गीत की सराहना करते हुए कहा कि “बारिशें तेरी एक खूबसूरत रोमांटिक सफर है। सानू दा की आवाज़ हमेशा नई ताजगी देती है, वहीं मधुश्री का मधुर सुर इस गीत को और भी खास बना देता है। वीडियो भी बेहद खूबसूरती से फिल्माया गया है। मेरी शुभकामनाएँ पूरी टीम के साथ हैं।”
 
संगीतकार रॉबी बादल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मेरे लिए यह गर्व की बात है कि सानू दा ने मेरी धुन पर गाया। आतिफ राशिद के बोल दिल की गहराइयों को छूते हैं और पूरा गीत श्रोताओं को रोमांस की दुनिया में ले जाएगा।”
 
 
 

Leave a Reply

Next Post

सरकारी नौकरी बेच कर युवाओं का भरोसा खो चुकी है सरकार : दीपक बैज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 13 सितंबर 2025। भर्ती परीक्षा में धांधली और गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि यह सरकार युवाओं का भरोसा पूरी तरह से खो चुकी है। एडीईओ भर्ती, वन रक्षक, पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा, आर आई प्रमोशन परीक्षा […]

You May Like

दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म....|....नकली पुलिस बनकर वाहन चेकिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार....|....गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनकर आए सीआरपीएफ जवान....|....कोरबा का कुख्यात बदमाश 'आशु चुटैल उर्फ घोड़ा' गिरफ्तार....|....बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सब-स्टेशन का किया घेराव....|....बिलासपुर को मिलेगी 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड....|....कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....तेंदुआ सुरक्षित पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा....|....इंकस्पेल एलीवेट 2026 में जुटेंगे मार्केटिंग और वीडियो जगत के दिग्गज....|....कोयले की ख़ान से भी बेदाग निकले पूर्व प्रधानमंत्री -कांग्रेस