‘झारखंड में कंपनियां आदिवासियों की जमीन लूट रहीं’; सीपीआईएम नेता वृंदा बोलीं- राज्य में हो रहा दोहन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

दुमका 12 अगस्त 2024। सीपीआई (एम) नेता वृंदा करात ने रविवार को कहा है कि घरेलू और विदेशी कंपनियां दलालों के साथ मिलकर झारखंड के संताल परगना क्षेत्र में आदिवासियों की जमीन लूट रहीं हैं। वृंदा ने आरोप लगाया कि इन कंपनियों की राज्य के खनिज भंडार पर नजर है। करात ने दावा किया कि यह संताल परगना भूधारण अधिनियम का भी उल्लंघन है, जो आदिवासी भूमि की सुरक्षा के लिए बनाया गया था। उन्होंने कहा कि यहां ग्राम सभाओं की अनदेखी कर रहा है।

वृंदा करात ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने नीलामी के जरिए सरकारी और निजी क्षेत्रों को कोयला ब्लॉक आवंटित किए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि दलालों का आतंक इतना था कि पछुआड़ा कोयला ब्लॉक के पास रहने वाले आदिवासियों ने कंपनियों के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत नहीं की। जबकि दूसरी तरफ ईसीएल ने कोयला खनन कार्य को कई कंपनियों को आउटसोर्स कर दिया, जिन्हें न तो मजदूरों के हितों की परवाह थी और न ही निजी भूमि मालिकों के अधिकारों की।

किसानों की जमीन अधिग्रहित की लेकिन मुआवजा, पुनर्वास नहीं दिया
वृंदा ने आरोप लगाया कि ईसीएल ने किसानों की जमीन तो अधिग्रहित कर ली, लेकिन मुआवजा, पुनर्वास और नौकरी के देने के वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने दावा किया, ”नमामि गंगे परियोजना” पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद साहेबगंज शहर के पास गंगा नदी नाले में बदल गई। करात ने आशंका जताई कि अगर इसी तरह दोहन जारी रहा तो भूमिगत जल स्तर घट जाएगा।

राशन डीलरों की हेमंत सरकार को चेतावनी, कहा- कमीशन नहीं बढ़ी तो करेंगे हड़ताल
झारखंड के राशन डीलरों ने एक बार फिर कमीशन बढ़ाने का मुद्दा उठाया है। राशन डीलरों ने रविवार को बैठक के बाद सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी कमीशन बढ़ाने समेत अन्य मांगें पूरी न हुईं तो वह हड़ताल पर चले जाएंगे। रांची में फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन (एफपीएसडीए) की राज्य स्तरीय बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने उनसे कमीशन बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन अब तक कमीशन में बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके अलावा डीलर की मृत्यु होने क्षतिपूर्ति के आधार पर दुकान आवंटन का वादा भी पूरा नहीं किया गया।

Leave a Reply

Next Post

‘चुनाव में सीटों के बंटवारे पर फडणवीस फैसला लेंगे’, भाजपा की बैठक में केंद्रीय मंत्री हुए शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 12 अगस्त 2024। भाजपा ने रविवार को घोषणा की है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे और सहयोगियों के साथ बातचीत पर फैसला लेंगे। भाजपा की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार ने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप