कार और बाइक की हेडलाइट जलाकर डैम किनारे चल रहा था जुआ, सवा लाख रुपए सहित 13 गिरफ्तार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

राजनांदगांव 06 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ में तमाम कोशिशों के बावजूद जुए और सट्टे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस की लगातार छापामार कार्रवाई में आरोपी पकड़े जा रहे हैं, लेकिन फिर से जुए की महफिल सज जाती है। अब राजनांदगांव में डैम किनारे कार और बाइक की हेडलाइट जलाकर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से करीब सवा लाख रुपये बरामद हुए हैं। मामला बोरतलाव थाना क्षेत्र का है।  जानकारी के मुताबिक, ग्राम बरनाकाला के राउरकसा डैम के पास शनिवार शाम जुए की महफिल जमी थी। अंधेरे में कार और बाइक की हेडलाइट जलाकर ताश के पत्तों के साथ हार और जीत का दांव लग रहा था। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंच घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस ने दौड़ाकर 13 जुआरियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों से कार, बाइक, नगदी सहित 21 लाख 36 हजार से ज्यादा का सामान जब्त हुआ है। 

पकड़े गए आरोपियों में आमागांव निवासी मुकेश फुंडे, गोंदिया निवासी विरूडहाट, सुखदेवा मानकर, राहुल सोखरे, गणेश ठाकुर, आमागांव निवासी सुरेंद्र इंदुकर, डोंगरगढ़ निवासी सय्यद सय्यद इस्माल, अक्षय नागदोने, साबिर खान, रतनेसस सोनवंशी, मोहारा निवासी भूपेश साहू, अनस राम साहू और अमरलाल कंवर शामिल हैं। इनसे पुलिस ने 1,22,060 रुपये, ताश, 3 कार, 2 बाइक और 12 मोबाइल जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट में कार्रवाई की गई है। 

एसडीओपी डोंगरगढ़ प्रभात पटेल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिल रही थी कि कुछ लोगों द्वारा रुपये का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है। इस पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। फिर टीम गठित कर छापा मारा गया। घेराबंदी कर पुलिस ने जुआ खेल रहे लोगों पर कार्रवाई की है। 

Leave a Reply

Next Post

पुरातत्व विभाग की बड़ी लापरवाही, स्थानीय मजदूरों से खुदवाई जा रही भोरमदेव मंदिर की नींव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कवर्धा 06 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थापित 11वीं शताब्दी की प्राचीन, ऐतिहासिक,पुरातात्तविक एवं जनआस्था से जुडे़ स्थल भोरमदेव मंदिर की नींव को मजबूत करने के नाम पर पुरातत्व विभाग द्वारा बड़ी लापरवाही बरतते हुए स्थानीय मजदूरों से नींव खोदाई का काम करवाया जा […]

You May Like

नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला