सीएम मोहन यादव राहगीरी आनंदोत्सव में थिरके, राहगीरों को बांटे तिल के लड्डू , श्री राम मंदिर परिसर में पहुंचकर की साफ – सफाई…

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

उज्जैन 14 जनवरी 2024 । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार दूसरे रविवार को  उज्जैन में हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने दिन की शुरुआत राहगीरी आनंदोत्सव में शामिल होकर की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को मकर संक्रांति की बधाई दी और डमरू भी बजाया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रहागिरी आनंदोत्सव में शामिल सभी लोगों को तिल के लड्डू बांटे। राहगीरी आनंद उत्सव में पारंपरिक खेलों के साथ मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित हुए। हरियाणवी और मालवी नृत्य ,गरबा ,एरोबिक योग, बॉडीबिल्डिंग का भी प्रदर्शन हुआ। इस आनंद उत्सव में विदेशी सैलानी भी शामिल थे। नगर निगम ने स्वच्छता अभियान सेल्फी पॉइंट बनाया। इस दौरान लोगों ने दूध ,जलेबी, पोहा का भी लुफ्त उठाया।

मुख्यमंत्री ने श्री राम जनार्दन मंदिर परिसर में की साफ – सफाई

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहगीरी आनंद उत्सव कार्यक्रम के समापन के बाद उज्जैन के श्री राम जनार्दन मंदिर परिसर में पहुंचकर साफ-सफाई कर श्रमदान भी किया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान कहा कि हम मध्य प्रदेश को नंबर वन बनाने की दिशा में काम करते रहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली-एनसीआर में फिर बिगड़ी वायु गुणवत्ता... AQI 400 के पार, GRAP-III के प्रतिबंध किए गए लागू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 14 जनवरी 2024। दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर वायु गुणवत्ता खराब हो गई है। राजधानी में GRAP-III के प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। इसके तहत अब सभी गैर जरूरी निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर रोक रहेगी। इसके साथ ही दिल्ली में BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड