पिकअप गाड़ी में सिरकटी लाश लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

सारंगढ़-बिलाईगढ़ 23 मई 2023। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के गगोरी गांव में एक युवक सिरक​​​​​​टी लाश लेकर पिकअप वाहन में घूम रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी उमाशंकर साहू को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। सोमवार रात रायगढ़ में उसने शख्स की हत्या की फिर गाड़ी में शव रखकर गांव पहुंचा। फिलहाल कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्ति नहीं हो पाई है। सभी थाना क्षेत्रों में लाश की फोटो भेज दी गई है। जांच में डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। शव के पास धारदार हथियार भी मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है।

बुआ को शव दिखाते हुए कहा- यही है न?

गाड़ी में शव देखकर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने रायगढ़ में हत्या करने के बाद शव को गगोरी गांव ले जाकर अपनी बुआ को दिखाया और बोला कि देखो यही था न.. इस बात से आशंका जताई जा रही है कि मृतक व्यक्ति के साथ आरोपी की कोई पुरानी रंजिश रही होगी, जिस कारण उसने हत्याकांड को अंजाम दिया।

आदतन बदमाश है आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक उमाशंकर साहू आदतन बदमाश है, जो जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सांगीतराई गांव में रहते हुए ठेकेदार का काम करता था। परशुराम जयंती के दिन तलवार लहराने के मामले में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई भी हो चुकी है। आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Next Post

प्लाईवुड कंपनी में लगी आग पर 118 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने 17 घंटे बाद पाया काबू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   दुर्ग 23 मई 2023। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक प्लाईवुड कंपनी में सोमवार सुबह लगी आग 17 घंटे बाद मंगलवार तड़के तीन बजे तक बुझा ली गई। भिलाई स्टील प्लांट और अग्निशमन विभाग की 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मिलकर आग […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी