“लोकसभा चुनाव में यदि सीएम नीतीश का साथ नहीं होता तो भाजपा जीरो पर हो जाती आउट”, भाजपा नेता संजय पासवान का बड़ा बयान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 27 जून 2024। भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने बड़ा दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ नहीं होता तो भाजपा जीरो पर आउट हो जाती। दरअसल, बीते कल एक कार्यक्रम के दौरान संजय पासवान ने जनसभा को संबोधित करते हुए यह बातें कही। उन्होंने अपनी बातों पर जोर देते हुए कहा कि इस बात में सच्चाई है। इसके साथ ही संजय पासवान ने चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर उर्फ पीके की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिहार में उनकी ताकत बढ़ती जा रही हैं। हर जगह उनकी चर्चा हो रही है। बता दें कि संजय पासवान के इस बयान को पार्टी लाइन से अलग माना जा रहा है। यही कारण है कि उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में घमासान मचा हुआ है।

संजय पासवान के बयान का जदयू ने किया समर्थन
वहीं, भाजपा नेता संजय पासवान के बयान का बिहार सरकार के मंत्री और जदयू नेता जमा खान ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वजह से ही लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत हुई और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कामों और उनके चेहरे पर लोगों को भरोसा है और यही कारण है कि एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया गया। लोगों ने नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा किया, जिसके चलते लोकसभा चुनाव में अच्छा रिजल्ट रहा।

Leave a Reply

Next Post

सोनाक्षी की शादी के बाद पिता शत्रुध्न ने पोस्ट कर जाहिर की खुशी, कह दी बड़ी बात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 27 जून 2024। सांसद एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी एवं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल की शादी के लिए मिल रही शुभकामनाओं का आभार व्यक्त किया और इसे ‘‘सदी की शादी” करार दिया। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर ने 7 साल के प्रेम संबंध […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब