झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से की मुलाकात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रांची 18  जनवरी 2021। झारखंड में ‘ऑपरेशन कमल’ और कांग्रेस-जेएमएम के कुछ विधायकों के बीजेपी से संपर्क में रहने की खबरों पर सीएम हेमंत सोरेन  ने टिप्पणी की है। हेमंत सोरेन ने सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी  से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि सरकार पर किसी भी तरह का कोई संकट नहीं है। साथ ही दावा किया कि जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी से भी मुलाकात की है।

कांग्रेस-जेएमएम विधायकों के टूट की खबरों को सीएम हेमंत ने बताया बेबुनियाद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली में सोमवार सुबह प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह और राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से मुलाकात की। फिर उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे। वहां से निकलने पर उन्होंने कहा कि करीब एक साल बाद वह दिल्ली आए हैं, इस दौरान सोनिया गांधी से शिष्टाचार मुलाकात हुई। उनको झारखंड सरकार की ओर से साल भर में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमणकाल और देशव्यापी लॉकडाउन के बावजूद भी झारखंड में विकास कार्यों को गति प्रदान की गई। जेएमएम और कांग्रेस के कुछ विधायकों के बीजेपी से संपर्क और ऑपरेशन कमल के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है और इस तरह की चर्चा में कोई सच्चाई नहीं है।

राहुल से भी की मुलाकात, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जिस तरह से गैर बीजेपी शासित राज्यों के साथ व्यवहार किया जा रहा है, उसके कारण मामला सुप्रीम कोर्ट में भी चला गया है। वैश्विक महामारी के बीच पूरी तरह से देश को उलझा कर रखा दिया गया है, आज देश में कोई भी ऐसा नहीं होगा, जो शांति से निर्भीक होकर जीवन व्यतीत कर रहा होगा। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को राहुल गांधी से भी शिष्टाचार मुलाकात की।

कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने क्या कहा, जानिए

कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि गठबंधन सरकार चलती है, तो सहयोगी दल के विधायक अपनी-अपनी मांग और बात रखते हैं। इसे नाराजगी के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए। आरपीएन सिंह ने कहा कि सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है और सरकार उनके सुझावों पर अमल करती है। चुनाव के वक्त गठबंधन सरकार की ओर से जो वायदा किया गया था, उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी कांग्रेस पार्टी ने किसानों के समर्थन में पिछले दिनों एक बड़ी रैली और राजभवन मार्च किया, जिसमें वे खुद भी शामिल हुए थे। कांग्रेस पार्टी किसानों के हित के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई जारी रखेगी।

Leave a Reply

Next Post

केंद्र का बड़ा फैसला,अब हर साल नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाएगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 19 जनवरी 2021। केंद्र सरकार ने मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन मनाने का फैसला लिया है। सरकार अब हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ