दुर्घटना के एक दिन बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR, हादसे में गई 11 लोगों की जान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 06 नवंबर 2025। जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना के संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ लापरवाही से मौत और दूसरों की जान को खतरे में डालने का मामला दर्ज किया गया है। दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

तोरवा के थाना प्रभारी अभय सिंह बैस ने बताया कि रेलवे के एक अधिकारी से प्राप्त ज्ञापन के आधार पर तोरवा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएसएन) की धारा 106 (1) (लापरवाही से मौत का कारण बनना), 125 (ए) (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) और रेलवे अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आगे की जाँच जारी है।

इस बीच, रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को हुई दुर्घटना की जांच के लिए रेलवे सुरक्षा आयुक्त बीके मिश्रा बिलासपुर पहुंच गए हैं। बिलासपुर स्टेशन के निकट कथित तौर पर लाल सिग्नल पार करने के बाद एक मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) यात्री ट्रेन ने एक खड़ी मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे छह महिलाओं सहित 11 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

यह दुर्घटना व्यस्त मुंबई-हावड़ा रेलखंड पर बिलासपुर और गतोरा स्टेशनों के बीच शाम लगभग 4 बजे हुई, जब यात्री ट्रेन गेवरा (पड़ोसी कोरबा जिले में) से बिलासपुर जा रही थी। मृतकों में यात्री ट्रेन के लोको पायलट विद्या सागर (53) भी शामिल हैं।

20 घायलों में नौ महिलाएं और एक दो साल का बच्चा शामिल है। उन्होंने बताया कि यात्री ट्रेन की सहायक लोको पायलट रश्मि राज (34), उसके प्रबंधक (गार्ड) अशोक कुमार दीक्षित (54) और मालगाड़ी के गार्ड शैलेश चंद्र (49) अस्पताल में भर्ती हैं।

एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने कहा कि लाल सिग्नल पार करने के बाद यात्री ट्रेन ने खड़ी मालगाड़ी को 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पीछे से टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया कि मालगाड़ी का प्रबंधक (गार्ड) ब्रेक वैन – मालगाड़ी के आखिरी डिब्बे से कूद गया और उसे मामूली चोटें आईं।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि रेलवे अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है, जबकि मामूली रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

रुपयों का थैला हाथ से छिनकर फरार हुए बदमाश, बैंक से 70 हजार निकालकर लाया था शख्स

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायगढ़ 06 नवंबर 2025। जिले में एक शख्स लूट का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि वह बैंक से 70 हजार रुपये निकालकर घर जा रहा है। इस बीच रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट की। पीड़ित की शिकायत के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप