भेंट-मुलाकात कार्यक्रम: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वैशाली नगर विधान सभा में आम जनता को 04 मोबाइल मेडिकल यूनिट की दी सौगात

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 08 अप्रैल 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान आज दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 04 मोबाइल मेडिकल यूनिट का उद्घाटन किया। इससे शहरी क्षेत्र की स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य जांच में आसानी होगी। मोबाइल मेडिकल यूनिट में 5 लैब टेस्ट और जोड़े गए हैं। इनमें सिकलिंग टेस्ट, विडाल टेस्ट, ब्लड ग्रुप टेस्ट, यूपीटी प्रेगनेंसी टेस्ट और मलेरिया टेस्ट शामिल हैं, इससे आम नागरिकों की चिकित्सा सुविधा में और विस्तार होगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर शुरू की गई मोबाइल मेडिकल यूनिट से नगर निगम क्षेत्रों के गरीब परिवारों को स्वास्थ्य जांच के लिए अब भटकना नहीं पड़ता। उनके घर के पास ही मेडिकल यूनिट पहुंचने और उसमें निःशुल्क इलाज और जांच से स्लम बस्तियों के लोगों को बड़ी राहत पहुंची है। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंची शोभा देवी ने मेडिकल मोबाइल यूनिट के बारे में मुख्यमंत्री बघेल को बताते हुए बताया कि तीन देवी मंदिर के पास मेडिकल यूनिट की गाड़ी लगती है। वे हमेशा मेडिकल मोबाइल यूनिट से इलाज कराती हैं, जिसमें एक भी पैसा नहीं लगता।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में शहरी क्षेत्र के स्लम बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों को मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है। दुर्ग जिले में कुल 13 मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पूरे जिले में 8 हजार 335 शिविर लगाकर 6 लाख 88 हजार 258 लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग वैशाली नगर विधानसभा के छावनी के तिरंगा चौक में शहीद चुम्मन यादव के मूर्ति का अनावरण किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 08 अप्रैल 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग वैशाली नगर विधानसभा के छावनी के तिरंगा चौक में शहीद चुम्मन यादव के मूर्ति का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने शहीद चुम्मन यादव की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वन एवं […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर