मुख्यमंत्री योगी ने राजभवन में किया योग, जिलों में मंत्री व अफसरों संग लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 21 जून 2022। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रदेश में 75 हजार जगहों पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री योगी ने सभी को योग दिवस पर बधाई दी और योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने की अपील की।

इस मौके पर सुबह से लोगों ने पार्कों में पहुंचना शुरू कर दिया और यौगिक क्रियाएं की। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मंत्री व अफसर मौजूद रहे और कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री योगी ने सुबह ही ट्वीट कर कहा कि ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ की सभी प्रदेश वासियों एवं साधकों को हार्दिक बधाई! तन और मन की आरोग्यता सुनिश्चित करने व आध्यात्मिक चेतना की जागृति का माध्यम ‘योग’ आज ‘विश्व निधि’ बन चुका है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक दक्ष योगकर्ता की तरह आसन किए। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यदि आपका शरीर स्वस्थ है तो धर्म के सभी साधन स्वयं क्रमवार सफल होते जाएंगे। लेकिन, यदि शरीर आरोग्य नहीं है तो धर्म का कोई भी साधन सफल नहीं हो सकता।

Leave a Reply

Next Post

बाबा रामदेव ने कहा- योग पूजा-पाठ नहीं पूर्वजों की विद्या

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 21 जून 2022। 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पतंजलि ने देशभर में 75 प्रमुख स्थानों, 500 जिलों और पांच हजार तहसीलों में करीब 20 करोड़ लोगों को योग से जोड़ा। योग गुरु स्वामी रामदेव ने हरिद्वार स्थित पतंजलि से योग साधकों के साथ योगासन […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी