मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की घोषणा, कोरोना के चलते महाराष्ट्र में अगले छह महीने तक मास्क पहनना अनिवार्य, रोकथाम इलाज से बेहतर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई 20 दिसम्बर 2020। कोरोना वायरस के चलते महाराष्ट्र में अगले छह महीने तक मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। यह घोषणा रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की। उद्धव आरे, कोरोना वायरस, मेट्रो शेड आदि मुद्दे पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि एक्सपर्ट्स नाइट कर्फ्यू लगाने के पक्ष में हैं, लेकिन वे इससे सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना की स्थिति कंट्रोल में है। हालांकि, पूरी तरीके से नहीं।

महाराष्ट्र में शनिवार को 3,940 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। यह देश में शनिवार को सामने आए नए मामलों में दूसरे स्थान पर है। वहीं, महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस की स्थिति में काफी तेजी से सुधार आया है। हालांकि, अभी भी हालात पूरी तरह से सुधरे नहीं हैं। नवंबर में राज्य सरकार ने अधिकारियों को एक पत्र जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि सुधार के बाद भी अधिकारी कोई लापरवाही न बरतें और टेस्टिंग में कमी न लाएं। आशंका है कि महाराष्ट्र में जनवरी-फरवरी में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आ सकती है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिस तरीके की दूसरी लहर ब्रिटेन और यूरोप के अन्य देशों में आई है, उस तरह की भारत में आने की आशंकाएं कम हैं।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, ”रोकथाम इलाज से बेहतर है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना कम से कम छह महीने के लिए एक आदत बना लेनी चाहिए।” महा विकास अघाड़ी सरकार के पहले एक साल को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा कि 28 नवंबर को राज्य सरकार ने अपना पहला साल पूरा कर लिया। कई लोगों को उम्मीद थी कि यह सरकार गिर जाएगी, लेकिन सरकार ने न सिर्फ अपना पहला साल पूरा किया, बल्कि सबसे कठिन स्थिति का भी सामना किया।

Leave a Reply

Next Post

इस दिन रिलीज होगा नेहा और रोहन का नया गाना, मोशन पोस्टर किया शेयर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बॉलीवुड और पंजाबी फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ ने शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में है। हाल ही में नेहा और रोहन ने एक फोटो शेयर की थी।  जिसमे नेहा का बेबी बंप नजर आया था, जिसके बाद से खबरें आई कि नेहा मां बनने वाली […]

You May Like

कोरबा की कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में आग लगी....|....जनता की सुरक्षा सिर्फ-कागजों में रहेगी या फील्ड में दिखेगी....|....अमर अग्रवाल बोले-सवालों से विकास नहीं होता,जनता को रिजल्ट चाहिए....|....जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पुलिस की पूछताछ....|....चार दोषियों को उम्रकैद, एक को एक साल की सजा....|....भाजपा सरकार जनता की आवाज कुचलने पुलिस को आगे कर कोल कंपनी से दोस्ती निभा रही....|....अडानी को जल, जंगल, जमीन सौंपने यूसीसी लागू करने जा रहे - कांग्रेस....|....तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा....|....मुंबई में 'पॉपॉईज' का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी....|....मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, बच सकती है जिंदगी: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ की चेतावनी