ये हैं बॉलीवुड की हमशक्ल बहनें , एक साथ देखेंगे तो पहचान नहीं पाएंगे !

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड स्टार्स को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए खूब प्यार मिलता है, खूब सराहना मिलती है, लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिनको निजी जिंदगी की वजह से काफी लाइमलाइट मिलती है। बॉलीवुड और टीवी के ऐसे कई सितारे हैं जो अपने भाई बहनों की कार्बन कॉपी हैं। ये सितारे और इनके सिबलिंग देखने में इतने ज्यादा हमशकल हैं कि आप भी इनकी तस्वीरें देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे।

कैटरीना कैफ- इजाबेल कैफ 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ(Katrina Kaif) और उनकी बहन इसाबेल कैफ की ऐसी कई तस्वीरें हैं जिनमें दोनों बहने एक जैसी लगती हैं। दोनों के चेहरे में काफी समानता है। शुरुआत में लोगों को कंफ्यूजन भी होता था लेकिन अब धीरे-धीरे लोग कटरीना और इजाबेल में फर्क समझने लगे हैं।-ADVERTISEMENT-Ads by

शिल्पा शेट्टी – शमिता शेट्टी

फिल्मी जगत में करियर के लिहाज से भले ही शिल्पा शेट्टी(Shilpa Shetty) और शमिता शेट्टी का नसीब अलग-अलग रहा है। एक तरफ शिल्पा कामयाबी की बुलंदियां छूने में सफल रही हैं तो दूसरी तरफ शमिता शेट्टी कम ही फिल्मों में नजर आई लेकिन जब बात दोनों की फिटनेस और अपीयरेंस की होती है तो दोनों बहने एक जैसी ही हैं।

भूमि पेडनेकर- समीक्षा पेडनेकर

बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री भूमि पेडनेकर(Bhumi Pednekar) सफलता के नए मुकाम हासिल कर चुकी हैं।आपको जानकर हैरानी होगी की भूमि की बहन समीक्षा हुबहू उन्हीं की तरह दिखती हैं। दोनों ही बहनों की न सिर्फ शक्ल मिलती है बल्कि दोनों बेहद ग्लैमरस भी हैं। हां, वो बात अलग है कि समीक्षा इस वक्त पूरा फोकस पढ़ाई पर कर रही हैं।

अनिल कपूर -संजय कपूर

बॉलीवुड के झक्कास एक्टर अनिल कपूर(Anil Kapoor) उम्र के इस पड़ाव पर भी बेहद फिट हैं। कुछ ऐसा ही उनके भाई संजय कपूर के साथ भी है। सिर्फ फिटनेस ही नहीं बल्कि शक्ल के मामले में भी दोनों भाई एक जैसे हैं। दोनों ने यूं तो कई फिल्मों में काम किया है लेकिन एक वक्त था जब दोनों में अंतर कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता था।

अनुपम खेर – राजू खेर

अनुपम खेर(Anupam Kher) को कौन नहीं जानता। पर्दे पर दमदार किरदार निभाकर पहचान बनाने वाले अनुपम खेर लाखों करोड़ों दिलों पर राज करते हैं।अनुपम की तरह उनके भाई राजू ने भी एक्टिंग की राह पकड़ी। हालांकि कुछ फिल्में और सीरियल करने के बाद राजू पीछे हट गए। अनुपम के मुकाबले राजू को ज्यादा सफलता नहीं मिली। हालांकि अनुपम जैसी शक्ल की वजह से राजू की भी खूब चर्चा होती है।

आयुष्मान – अपारशक्ति

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना(Ayushmann) और अपारशक्ति खुराना भी अपनी एक जैसी शक्ल और पर्सनैलिटी के लिए चर्चा बटोरते हैं। वो बात अलग है कि आयुष्मान 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो चुके हैं, जबकि अपारशक्ति अभी फिल्मों में लीड एक्टर के तौर पर हिट देने का इंतजार कर रहे हैं।

अमृता राव-प्रीतिका राव

बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव(Amrita Rao) अपनी सादगी और प्यारी सी मुस्कुराहट के जरिए सभी के जहन में रची बसी हैं। विवाह में उनकी एक्टिंग का हर कोई कायल हो गया था। क्या आप जानते हैं अमृता राव की बहन प्रीतिका राव बिल्कुल इन्हीं के जैसी लगती हैं। प्रीतिका कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं।टीवी सीरियल बेइंतहा से उन्होंने इंडस्ट्री में पैर जमाए थे। इन दोनों बहनों को एक साथ देखने पर पहचान पाना मुश्किल होता है।

मौनी रॉय – मुखर रॉय

बॉलीवुड की गोल्ड स्टार मौनी रॉय((Mouni Roy) और उनके भाई मुखर रॉय की शक्ल भी एक दूसरे से बहुत हद तक मिलती है। मौनी जहां इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है तो वही मुखर सुर्खियों से दूर रहना ही पसंद करते हैं।

भारती सिंह- पिंकी सिंह

जानी मानी कॉमेडियन भारती सिंह(Bharti Singh) और उनकी बहन पिंकी सिंह भी एक दूसरे की कॉपी हैं।दोनों बहनों की शक्ल आपस में इस कदर मिलती है कि कई बार इनको इनके घर वाले भी पहचानने में मात खा जाते हैं। पिंकी भारती से बड़ी है लेकिन देखने में दोनों एक जैसी लगती हैं। 

शक्ति मोहन-मुक्ति मोहन

छोटे पर्दे की जानी मानी अभिनेत्री ,एक्टर और डांसर शक्ति मोहन, मुक्ति मोहन भी एक दूसरे की कार्बन कॉपी हैं। यूं तो ये चार बहने हैं। बॉलीवुड में तीसरी बहन का नाम नीति मोहन है। तीनों ही बहने ऑडियंस के बीच अच्छी खासी पहचान बना चुकी हैं, लेकिन शक्ति और मुक्ति को एक साथ देखना हमेशा लोगों को कंफ्यूज कर देता है।

रॉनित रॉय-रोहित रॉय

टीवी के जाने-माने एक्टर रॉनित रॉय(Ronit Roy) और रोहित रॉय अलग-अलग अपनी पहचान बना चुके हैं। एक जैसे दिखने वाले इन दोनों भाइयों की पर्सनालिटी अब काफी बदल चुकी है। हालांकि एक वक्त ऐसा था जब दोनों को एक साथ देख कर कोई भी गच्चा खा जाता था। 

रघु – राजीव

जब जब बात हमशक्ल भाइयों की होती है तब तब रघु और राजीव का जिक्र जरूर होता है। रियलिटी शो रोडीज को जज करने वाले रघु- राजीव को भला कौन भूल सकता है। दोनों की शक्ल तो एक जैसी है ही साथ ही दोनों बिना बालों के रहना पसंद करते हैं।

जन्नत जुबेर -अयान जुबेर

टीवी एक्ट्रेस और टिकटॉक स्टार जन्नत जुबेर और उनके भाई अयान जुबेर के चेहरे में बेहद समानता है। इसका अंदाजा उनकी फोटो और वीडियो से लगाया जा सकता है। यूं तो दोनों भाई बहन की उम्र में काफी अंतर है लेकिन दोनों अपनी भोली शक्ल से सभी का दिल जीतते हैं।

Leave a Reply

Next Post

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में बोले PM मोदी- आज टी से लेकर टेक्सटाइल और थैरेपी तक दुनिया में भारत के प्रयासों की गूंज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 09 जनवरी 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन की शुरुआत की। कोरोना के दौर का जिक्र किया। कहा- भारतीयों ने कोरोना जैसे मुश्किल दौर में जो सेवाभाव दिखाया, उस पर गर्व होता है। आज टी […]

You May Like

भाजपा ने शिक्षक भर्ती घोटाले के पीड़ितों की मदद के लिए शुरू की लीगल सेल, पीएम मोदी ने दिया था निर्देश....|....मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किए महाकाल के दर्शन, कहा- जनता देगी कांग्रेस को जवाब....|....6 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक दंपति भी शामिल....|....फेल विद्यार्थियों को सीएम विष्णुदेव साय ने दिया संबल, निराश नहीं होने की बात कही....|...."किसी भी चैनल पर, किसी भी समय और किसी भी मुद्दे पर...", स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी को दी खुली चुनौती....|....'रोहित एमआई छोड़ देंगे', वसीम अकरम ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया किस टीम के लिए हिटमैन करेंगे ओपनिंग....|...."एक देश का तो एक बिहार का मजाक बना रहे", विजय सिन्हा ने राहुल-तेजस्वी पर साधा निशाना....|....उत्तराखंड में भारी बारिश, बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त, IMD ने लोगों को किया अलर्ट....|....छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी....|....बंद कमरे में मिली पति-पत्नी और मासूम बच्चे की लाश, गले पर फंदे और चोट के मिले निशान; जांच में जुटी