प्रधानमंत्री मोदी ने फिर उठाया ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले का मुद्दा, कहा- स्वीकार्य नहीं कोई संबंधों को…

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 24 मई 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हो रहे मंदिरों पर हमले और देश में खालिस्तानियों की बढ़ती गतिविधियों पर बात की। संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि हमें स्वीकार्य नहीं है कि कोई भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को ठेस पहुंचाए।

पीएम मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सहयोग को लेकर कहा कि यह क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि हम पहले भी ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले और अलगाववादी तत्वों की गतिविधियों को लेकर बात कर चुके हैं। आज भी इन मुद्दों पर चर्चा की है। यह हमें स्वीकार्य नहीं है कि कोई भी अपने कार्यों या विचारधारा से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैत्रीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण संबंधों को ठेस पहुंचाए।

कई सहयोगों पर ध्यान

बताया जा रहा है कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने एक व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने का भी फैसला किया है। इससे द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में काफी विस्तार होने की उम्मीद है। साथ ही दोनों पक्षों ने हरित हाइड्रोजन के क्षेत्रों में सहयोग पर ध्यान केंद्रित करने का भी निर्णय लिया है।

कार्रवाई के लिए अल्बानीज का धन्यवाद
मोदी ने ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई पीएम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अल्बानीज ने मुझे एक बार फिर आश्वासन दिया है कि वह भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

मजाक के मूड में दिखे पीएम

मोदी ने कहा कि पिछले एक साल में यह हमारी यह छठी बैठक है। यह हमारे संबंधों की गहराई को दर्शाता है। मजाकिया अंदाज में पीएम ने कहा कि अगर क्रिकेट की भाषा में कहे तो हमारे संबंध टी20 में प्रवेश कर चुका है।

नया महावाणिज्य दूतावास बेंगलुरु में होगा स्थापित

इस मौके पर दोनों पक्षों ने खनन और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग पर भी रचनात्मक चर्चा की। अल्बानीज ने घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया बेंगलुरु में एक नया महावाणिज्य दूतावास स्थापित करेगा। वहीं, वार्ता से पहले मोदी को सिडनी में एडमिरल्टी हाउस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Leave a Reply

Next Post

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा: ढंगडेरू बांध के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सात लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   किश्तवाड़ा 24 मई 2023। जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में एक बड़े हादसे की खबर है। यहां  ढंगडेरू इलाके के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल किश्तवाड़ […]

You May Like

रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च....|....कैटरीना कैफ से प्रेरित हैं एमी मिसोब्बाह....|....कॉमेडी, इमोशन और प्रेरणा का अनोखा संगम है 'आर्यभट्ट का जीरो'