सुनीता विलियम्स के तीसरे अंतरिक्ष मिशन की लॉन्चिंग तकनीकी समस्या की वजह से टली

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 07 मई 2024। अंतरिक्ष के लिए सुनीता विलियम्स का तीसरा मिशन लॉन्‍च से कुछ घंटे पहले तकनीकी समस्या की वजह से टल गया. भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स तीसरी बार अंतरिक्ष में उड़ान भरने के लिए पूरी तरह से तैयार थी. सुनीता को आज बुच विल्मोर के साथ नए अंतरिक्ष यान बोइंग स्टारलाइनर से उड़ान भरनी थी. लेकिन लॉन्च से कुछ घंटे पहले किसी तकनीकी समस्या की वजह से मिशन फिलहाल के लिए टल गया। फिलहाल इस मिशन के लॉन्च के लिए कोई नई तारीख घोषित नहीं की गई है. जानकारी के मुताबिक यह उड़ान यूनाइटेड लॉन्च अलायंस एटलस वी रॉकेट से 7 मई यानी आज सुबह 8.04 बजे फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन के स्पेस कॉम्प्लेक्स -41 से लॉन्च होनी थी. आज सुनीता तीसरी बार अंतरिक्ष में उड़ान भरने के लिए तैयार थीं. पहली बार सुनीता 2006 में और दूसरी 2012 में उड़ान भर चुकी हैं. नासा के अनुसार, “सुनीता ने अंतरिक्ष में कुल 322 दिन बिताए हैं.” बोइंग के मुताबिक क्रू स्पेस ट्रांसपोर्टेशन (सीएसटी)-100 स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान को सात यात्रियों के लिए बनाया गया है।

इसमें चालक दल के सदस्य और सामान को भी समायोजित करके ले जाया जा सकता है. इसको बनाने में 10 साल से भी अधिक का समय लगा. नासा का कहना है कि क्रू कैप्सूल के दक्षिण-पश्चिमी अमेरिका में पैराशूट और एयरबैग की मदद से उतरने से पहले अंतरिक्ष यात्री करीब एक हफ्ते प्रयोगशाला में बिताएंगे. आपको बता दें कि नासा (NASA) ने 1988 में सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष यात्री के तौर पर चुना था और उनके पास दो अंतरिक्ष अभियानों का अनुभव है. उन्होंने एक्स्पीडिशन 32 की फ्लाइट इंजीनियर और एक्स्पीडिशन 33 की कमांडर के तौर पर सेवा दी थी।

Leave a Reply

Next Post

पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला मामले में कोई सुराग नहीं, आरोपियों के पोस्टर लगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू 07 मई 2024। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकवादी हमला मामले में सुरक्षा बलों को कोई सफलता नहीं मिली है, वहीं जिले के विस्तृत इलाके में व्यापक तलाशी अभियान सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर