58 अवार्ड्स जीतने वाली फिल्म “नवरस कथा कोलाज” का ट्रेलर लॉन्च

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

पीएम मोदी को किया आमंत्रित 

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / (अनिल बेदाग)

मुम्बई 07 सितंबर 2024। 58 नेशनल व इंटरनेशनल अवार्ड विनिंग निर्माता प्रवीण हिंगोनिया और एसकेएच पटेल की अपकमिंग हिंदी फीचर फिल्म “नवरस कथा कोलाज” का अद्भुत ट्रेलर मुम्बई के रेड बल्ब स्टुडियो में भव्य रूप से लॉंच किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी मौजूद थे। सामाजिक फ़िल्म “नवरस कथा कोलाज” के निर्माता निर्देशक ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की है कि वह यह फ़िल्म देखें। साथ ही 18 अक्टूबर 2024 को देश की जनता से भी इस पिक्चर को सिनेमाघरों में देखने की अपील की। इस फ़िल्म में कई सामाजिक और महिलाओं के मुद्दे दर्शाए गए हैं। लेखक, निर्देशक और ऎक्टर प्रवीण हिंगोनिया ने इस फ़िल्म में 9 चुनौती भरे किरदार निभाकर कमल हासन और संजीव कुमार को ट्रिब्यूट पेश किया है। फिल्म ‘नया दिन नई रात’ में महान ऎक्टर संजीव कुमार ने 9 रोल जबकि कमल हासन ने फिल्म दशावतारम में 10 रोल अदा किया था।

इस फ़िल्म के कलाकारों में पठान फेम शाजी चौधरी, दयानंद शेट्टी, रेवती पिल्लई (कोटा फैक्ट्री फेम) पंचायत फेम सुनीता जी, दम लगा के हईशा फेम महेश शर्मा , प्राची सिन्हा, थ्री इडियट्स फेम आर्टिस्ट अमरदीप झा और उनकी बेटी श्रेया, जय शंकर त्रिपाठी, ईशान शर्मा,  स्वर हिंगोनिया का नाम उल्लेखनीय है। इस मौके पर चंबल इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में नवरस फ़िल्म को 3 अवार्ड मिले जिनमें बेस्ट फीचर फिल्म, सपोर्टिंग ऎक्ट्रेस रेवती पिल्लई और सपोर्टिंग ऎक्टर स्वर हिंगोनिया को दिया गया। स्वरध्रुपद प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फ़िल्म को प्रवीण हिंगोनिया के साथ एसकेएच पटेल ने प्रोड्यूस किया है जबकि  सह निर्माता अभिषेक मिश्रा हैं।

प्रवीण हिंगोनिया ने कहा कि यह हमारा ड्रीम प्रोजेक्ट है। कश्मीर से लेकर ताजमहल तक पूरे भारत मे इसकी शूटिंग हुई है। नवरस कथा कोलाज में 5 गाने हैं। हमने एक ऐसी फ़िल्म बनाई है जिससे समाज मे कुछ परिवर्तन आए, लोगों को कुछ सीखने पर मजबूर कर दे। इस फ़िल्म के लिए काफी तैयारी की है। मेथड एक्टिंग की है। इस फ़िल्म के प्रोमोशन के लिए हम कश्मीर से कन्याकुमारी तक का सफर करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

सांसद विजय बघेल ने मोदी की गारंटी की पोल खोल दी

शेयर करेभाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ वादाखिलाफी किया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 07 सितंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सांसद विजय बघेल ने मोदी की गारंटी की पोल खोल दी है। भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ वादाखिलाफी किया है, हर वर्ग सरकार से […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान