बूढ़ापारा तालाब के पास से धरना स्थल हटाने के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक: मिला आश्वासन; जिला प्रशासन नई जगह जल्द तलाशेगा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 11 अक्टूबर 2022। बूढ़ापारा स्थित धरना स्थल को हटाने के संबंध में रायपुर कलेक्टर ने सोमवार को बैठक की, जिसमें नागरिक, व्यापारी एवं स्थानीय नेता मौजूद रहे। धरना स्थल को हटाने के संबंध में आसपास क्षेत्रों के नागरिकों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी। बीते दिनों सत्यमेव जयते फाउंडेशन,मध्यवर्गीय नागरिक संगठन ने विरोध प्रदर्शन भी किया था। जिसका समर्थन रायपुर सराफा एसोसिएशन भी लगातार कर रहा था।

कलेक्ट्रेट में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर सर्वेश्वर भुरे के साथ महापौर एजाज ढेबर, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कांग्रेस विधायक सत्य नारायण शर्मा समेत कई लोग बैठक में मौजूद थे, सराफा एसोसिएशन के व्यापारियों ने भी धरना स्थल हटाने को लेकर लगातार मांग कर रहे हैं।

लंबे समय से चल रहा थी तैयारी
बूढ़ा तालाब के पास धरना स्थल हटाने को लेकर जिला प्रशासन कुछ महीने पहले भी तैयारी कर रहा था धरना स्थल नवा रायपुर भेजने का आदेश जिला प्रशासन ने जारी भी किया था। लेकिन बाद में आदेश वापस ले लिया था। अब फिर से बैठक में प्रदर्शन स्थल हटाने की बात की गई है। साथ ही नए जगह की खोजबीन की जा रही है। इधर बूढ़ा तालाब स्थित कचरा डंपिंग यार्ड को हटाने के संबंध में बैठक में किसी भी प्रकार की बातचीत नहीं हुई है।

ट्रैफिक और बदबू से होती है परेशानी
रायपुर के कई बड़े क्षेत्रों,कॉलोनियों के हजारों लोग हर दिन इसी रास्ते से गुजरते हैं। जिस दिन भी वहां पर धरना प्रदर्शन होता है, उस दिन वहां रोड में लंबा जाम लग जाता है। बूढ़ा तालाब से गुजरने वाली सड़क स्कूल के बच्चों के लिए भी एक आम रास्ता है। विरोध प्रदर्शन के लिए होने वाले जुलूस को रोकने के लिए पुलिस बैरिकेड लगाकर रोड को ब्लॉक कर देती है। जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ स्टूडेंट्स को भी परेशानी होती है। इस रास्ते से होकर कालीबाड़ी, जेएन पांडेय, दानीगर्ल्स,सालेम, जैसे कई स्कूल और कॉलेज के बच्चे जाते है। डंपिंग यार्ड की बदबू से बच्चों के स्वास्थ्य को भी नुकसान होता है।

Leave a Reply

Next Post

उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संवारें अपना भविष्य और रोशन करें अपने क्षेत्र का नाम- डॉ. प्रीतम राम

शेयर करेराज्य स्तरीय शालेय स्पर्धा का हुआ रंगारंग शुभारंभ, 675 से भी अधिक खिलाड़ी 6 विधाओं में दिखाएंगे जौहर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अम्बिकापुर 11 अक्टूबर 2022। 22 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ मंगलवार 11 अक्टूबर 2022 को स्थानीय शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर के प्रागंण में […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड