JAC की 12वीं परीक्षा में सफल छात्रों को सीएम हेमंत ने दी बधाई, सोशल मीडिया पर डाला पोस्ट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 01 जून 2025। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने बीते शनिवार को कक्षा 12वीं का भी रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने JAC ऑफिस में रिजल्ट जारी किया। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी छात्रों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड की इंटरमीडिएट (12वीं)-कॉमर्स और साइंस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। सभी को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं। सभी अभिभावकों और शिक्षकों को भी इस अवसर पर हार्दिक बधाई देता हूं, जोहार करता हूं।”

बता दें कि जैक 12वीं रिजल्ट 2025 में हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। साइंस स्ट्रीम में 80.53 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 78.43 प्रतिशत रहा। कॉमर्स स्ट्रीम की बात करें तो यहां भी लड़कियां आगे रहीं। इस बार कॉमर्स में 95 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 86 प्रतिशत रहा। वहीं, ये भी बता दें कि इंटर की परीक्षाएं इस साल 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। कुल 78,186 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 79.26% पास हुए। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 7% ज्यादा है। लातेहार जिला 88.02% सफलता दर के साथ टॉप पर रहा। पहली श्रेणी में 58,520 छात्र, दूसरी में 19,383 और तीसरी में 63 छात्र सफल हुए। रिजल्ट के बाद राज्यभर में छात्रों में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Next Post

'देखना होगा नये वाले निष्पक्ष रूप से न्याय कर पाते हैं या नहीं...' नए डीजीपी पर अखिलेश यादव ने की टिप्पणी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 01 जून 2025। उत्तर प्रदेश सरकार ने 1991 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। वह अब प्रदेश की कानून-व्यवस्था की कमान संभालेंगे। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने नियुक्त हुए नए डीजीपी पर […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय