मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, जानें कबसे शुरू होगा महोत्सव; मिलेंगे ये अवॉर्ड

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 10 मई 2026। 19वें मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 15 से 21 जून तक मुंबई में किया जाएगा। अब कार्यक्रम के लिए प्रतिनिधियों के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की घोषणा कर दी गई है। दक्षिण एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित गैर-फीचर फिल्मों को समर्पित महोत्सव के रूप में मान्यता प्राप्त मुंबई फिल्म फेस्टिवल दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं, कलाकारों, मीडिया प्रोफेशनल्स और सिनेमा लवर्स को एक साथ लाता रहता है। यह महोत्सव मुंबई के पेडर रोड स्थित एनएफडीसी कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
इस फिल्म फेस्टिवल के इस 19वें एडिशन के लिए प्रतिनिधियों का रजिस्ट्रेशन महोत्सव के आधिकारिक पोर्टल पर शुरू हो गया है। नए यूजर्स को अपना अकाउंट बनाना होगा, जबकि मौजूदा यूजर्स सीधे लॉग इन कर सकते हैं। जरूरी डिटेल भरने के बाद 500 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस भी जमा करनी होगी। छात्रों का रजिस्ट्रेशन फ्री है। 

दिए जाएंगे अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड
19वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में नेशनल और इंटरनेशनल कंपटीशन होंगी, जिनमें गोल्डन और सिल्वर कोंच अवॉर्ड और 55 लाख रुपये तक का नकद ईनाम शामिल है। प्रमुख अवॉर्ड्स में वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, प्रमोद पति अवॉर्ड, टेक्निकल एक्सिलेंसी अवॉर्ड, बेस्ट स्टूडेंट फिल्म अवॉर्ड और बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर अवॉर्ड शामिल हैं।

मुंबई फिल्म फेस्टिवल में गाला स्क्रीनिंग, रेड कार्पेट इवेंट, मास्टरक्लास, पैनल डिस्कशन और वेव्स डॉक बाजार का भी आयोजन किया जाएगा। पहली बार वेव्स डॉक बाजार में इमर्सिव मार्केट भी पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

ओडिशा में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, 31 घायल; भुवनेश्वर समेत कई जिलों में कोहराम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भुवनेश्वर 10 मई 2026। ओडिशा के अलग-अलग जिलों में शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसों से पूरा राज्य दहल गया। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों के भीतर हुए इन हादसों में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि 31 […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी