स्टूडियो ग्रीन ने की ‘कंगुवा’ के सीक्वल ‘कंगुवा 2’ की घोषणा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 13 जुलाई 2024। स्टूडियो ग्रीन की सूर्या स्टारर मच अवेटेड फिल्म ‘कंगुवा’, ने काफी उत्साह पैदा किया है। टीजर में एक थ्रिल से भरी दुनिया दिखाई गई है, जिससे फैंस इसे देखने के लिए बेहद उत्सुक हो गए हैं। उत्साह बढ़ने के साथ, मेकर्स ने अब ऑफिशियली इसके सीक्वल ‘कंगुवा 2’ की घोषणा कर दी है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में, मेकर केई ज्ञानवेल राजा ने खुलासा किया कि ‘कंगुवा’ दो पार्ट वाली फिल्म होगी। उन्होंने बताया कि पहली फिल्म एक रोमांचक मोड़ के साथ खत्म होगी, जिससे हर किसी में सीक्वल देखने के लिए उत्सुक बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि सीक्वल के लिए फिल्मिंग 2025 के आखिर तक शुरू हो जाएगी। ‘कांगुवा पार्ट 2’ 2027 के पहले क्वार्टर में, या तो जनवरी में या गर्मियों की छुट्टियों के दौरान रिलीज़ होने की उम्मीद है। ‘कंगुवा’ दो पार्ट वाली फिल्म होगी। सीक्वल की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। ऐसे में इसके सीक्वल की शूटिंग अगले साल के आखिर या 2026 की शुरुआत में शुरू होगी। मेकर्स की प्लानिंग फिल्म को जनवरी या अप्रैल 2027 में रिलीज करने की है। टीजर ने पहले ही फिल्म के लिए उत्साह बढ़ा दिया है और ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

 ‘कंगुवा’ में सुपरस्टार सूर्या को पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में दिखाया गया है। इसके साथ ही यह एक्टर की बतौर लीड 39वीं फ़िल्म है। सूर्या इस फ़िल्म में अलग-अलग लुक में नज़र आएंगे। मेकर्स ने सूर्या का एक पोस्टर जारी किया है, जिसने उन्हें फ़िल्म में देखने के लिए सभी का उत्साह बढ़ता हुआ नज़र आ रहा है। सूर्या के अलावा, इस फिल्म में बॉबी देओल और दिशा पटानी (अपने तमिल डेब्यू में) भी हैं, साथ ही नटराजन सुब्रमण्यम, जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, आनंदराज, रवि राघवेंद्र, के.एस. रविकुमार और बी.एस. अविनाश भी हैं।

इतना ही नहीं, स्टूडियो ग्रीन ने टॉप डिस्ट्रीब्यूशन हाउसेज के साथ हाथ मिलाया है, ताकि फिल्म को बड़े लेवल पर दुनिया भर में रिलीज किया जा सके। फिल्म को 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज करने की तैयारी है।

Leave a Reply

Next Post

अंबानी के बेटे की शादी में पहुंचीं राजनीतिक हस्तियां, लालू-ममता समेत विपक्षी नेता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 13 जुलाई 2024। दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और हीरा व्यापारी वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गए। इस मौके पर उन्हें आशीर्वाद देने के लिए फिल्म उद्योग की जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं। वहीं, देश में विभिन्न विचारधाराओं […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप