ओडिशा में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, 31 घायल; भुवनेश्वर समेत कई जिलों में कोहराम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भुवनेश्वर 10 मई 2026। ओडिशा के अलग-अलग जिलों में शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसों से पूरा राज्य दहल गया। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों के भीतर हुए इन हादसों में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि 31 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सबसे दर्दनाक हादसा राजधानी भुवनेश्वर के नेशनल हाईवे-16 पर हुआ।

ओवरब्रिज पर ट्रक ने बरपाया कहर
शनिवार शाम भुवनेश्वर के फायर स्टेशन छक के पास एक बेकाबू ट्रक ने दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक थी कि एक महिला का सिर धड़ से अलग होकर सड़क पर जा गिरा। हादसे के वक्त ये लोग शहीद नगर से खंडगिरी की ओर जा रहे थे। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। इस घटना के बाद कोलकाता-चेन्नई हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

तीर्थयात्रियों की बस और ट्रक में भिड़ंत
गंजम जिले में शनिवार सुबह एक बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। यह बस करीब 30 तीर्थयात्रियों को लेकर पोलासरा से पुरी जा रही थी। इस भिड़ंत में ट्रक चालक की मौत हो गई और 15 यात्री घायल हो गए। घायलों का इलाज कोडाला अस्पताल और एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं
मयूरभंज और सुंदरगढ़ जिलों में भी रफ्तार का कहर देखने को मिला। मयूरभंज के बेतनाती थाना क्षेत्र में बारातियों से भरी एक एसयूवी ट्रक से टकराकर पलट गई, जिसमें 13 लोग घायल हो गए। वहीं, सुंदरगढ़ के तलसरा इलाके में शुक्रवार रात शादी में जा रहे बाइक सवार तीन युवक हादसे का शिकार हो गए। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

Leave a Reply

Next Post

हापुड़ में उपद्रव: 20 मिनट तक घरों और दुकानों में तोड़फोड़, छतों से किया पथराव, हुआ लाठीचार्ज; बवाल की कहानी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर हापुड़ 10 मई 2026। हापुड़ के साठा चौरासी क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती की शोभायात्रा के समापन के बाद गांव देहरा में पुलिस की मौजूदगी में हालात बिगड़ गए। ड्रोन और फोर्स तैनात होने के बावजूद करीब 20 मिनट तक जमकर पथराव हुआ। उपद्रवी घरों की […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ