सरकार ने भूस्खलन पीड़ितों के ऋण माफी से किया इनकार, प्रियंका गांधी बोलीं- केंद्र ने विश्वासघात किया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 10 अप्रैल 2025। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसने वायनाड के भूस्खलन से प्रभावित लोगों को ऋण माफी देने से मना कर दिया है। प्रियंका गांधी ने इसे पीड़ितों के साथ विश्वासघात बताया है। केरल उच्च न्यायालय में केंद्र सरकार ने कहा है कि वायनाड में पिछले साल जुलाई में हुए भूस्खलन से प्रभावित लोगों के ऋण माफ नहीं किए जाएंगे। इसके बजाय, उन्हें रिजर्व बैंक के प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित निर्देशों के अनुसार, ऋण पुनर्निर्धारण की सुविधा दी जाएगी।

‘भूस्खलन पीड़ितों ने अपनी जमीन, घर सब कुछ खो दिया’
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “वायनाड भूस्खलन पीड़ितों ने अपनी ज़मीन, घर, और आजीविका सब कुछ खो दिया है। इसके बावजूद सरकार ने उन्हें ऋण माफी देने से मना कर दिया। इसके बजाय, उन्हें केवल ऋण पुनर्निर्धारण की सुविधा मिल रही है। प्रियंका ने इसे राहत नहीं, बल्कि विश्वासघात करार देते हुए कहा, “हम इस असंवेदनशीलता की कड़ी निंदा करते हैं। हम वायनाड में अपने भाइयों और बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उनके दर्द को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। न्याय मिलने तक हम हर मंच पर उनकी आवाज उठाएंगे।”

‘200 से अधिक लोगों की गई थी जान’
वायनाड में 30 जुलाई 2024 को मुंदक्कई और चूरलमाला इलाकों में एक बड़ा भूस्खलन हुआ था, जिससे दोनों क्षेत्र लगभग पूरी तरह से तबाह हो गए थे। इस आपदा में सैकड़ों लोग घायल हुए थे, 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 32 लोग अब तक लापता हैं।

Leave a Reply

Next Post

महेश मांजरेकर, सुदेश भोसले,अनूप जलोटा, दिव्यांका त्रिपाठी और कई सितारे दत्तात्रेय माने द्वारा आयोजित आई टी एफ एस अवार्ड में उपस्थित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग) मुंबई 15 अप्रैल 2025। मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित वाई बी चव्हाण ऑडिटोरियम में आई टी एफ एस अवार्ड्स का भव्य आयोजन किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत सहित कई हस्तियां समारोह में शामिल हुईं। […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड