संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे रायपुर, राष्ट्रीय समन्वय बैठक में लेंगे भाग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 08 सितंबर 2022। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय समन्वय बैठक का आयोजन होगा। संघ से प्रेरित संगठनों की बैठक में भाग लेने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार शाम रायपुर पहुंच गए। तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक 10 सितंबर से शुरू होगी। इसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।  आयोजक प्रवक्ता ने बताया कि आरएसएस प्रमुख भागवत रेल मार्ग से राजधानी पहुंचे। वहीं आरएसएस सरकार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय होसबले और अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी पहले ही आ चुके थे। शनिवार से होने वाले समन्वय बैठक की योजना तैयार करने के लिए भागवत, होसबले और अन्य पदाधिकारी बुधवार से शुक्रवार (7 से 9 सितंबर) तक बैठक करेंगे।  इस बीच मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस दौरान समन्वय बैठक की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस तरह की बैठकें नौ सितंबर तक चलती रहेंगी।

समन्वय बैठक में इन पर होगी चर्चा
समन्वय बैठक में पर्यावरण, पारिवारिक जागरूकता और सामाजिक समरसता से संबंधित विषयों पर समन्वित प्रयासों पर चर्चा करने के अलावा संगठनों की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी। इसके अलावा शिक्षा और वैचारिक क्षेत्रों, अर्थव्यवस्था, सामाजिक और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

रणबीर कपूर पर क्यों भड़के बजरंग दल कार्यकर्ता, खुद बताया क्यों महाकाल के दर्शन नहीं करने दिए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 08 सितंबर 2022। उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध किया था। वहीं, अब इस मुद्दे पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मीडिया से चर्चा में कहा कि […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब