दिल्लीवासी उन्हें चुनें जिन्होंने असल में काम किया है, ठगा नहीं है: खरगे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 फरवरी 2025। दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनता को उन लोगों को चुनना चाहिए जिन्होंने असल में दिल्ली के लिए काम किया है न कि झूठे वादे करके जनता को ठगा है।

खरगे की जनता से अपील

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली के लोगों से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान शुरू हो चुका है। मेरी अपील है कि सभी दिल्लीवासी अपने कीमती वोट का इस्तेमाल जरूर करें। आपका एक वोट दिल्ली में बदलाव ला सकता है।

खरगे ने कहा कि यदि दिल्ली को फिर से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाना है तो जनता को उन नेताओं को चुनना चाहिए जिन्होंने सच में दिल्ली के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि वोट डालने से पहले सोचें कि कौन लोग झूठे वादे करके जनता को गुमराह कर रहे हैं और कौन असली काम कर रहे हैं।

‘टूटी सड़कें, गंदा पानी और प्रदूषित हवा देने वालों को न दें वोट’


खरगे ने दिल्ली की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा, “जो लोग टूटी सड़कों, गंदे पानी और प्रदूषित हवा के लिए जिम्मेदार हैं उन्होंने इसके समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया। सिर्फ बहानेबाजी करते रहे। ऐसे लोगों को सत्ता में वापस नहीं लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ नेता केवल जनता के सामने झगड़ा करने का नाटक करते हैं लेकिन असल में वे सिर्फ सत्ता में बने रहना चाहते हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसे लोगों को वोट न दें और सही उम्मीदवार को चुनें ताकि दिल्ली में भाईचारा, समृद्धि और विकास बना रहे।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मतदाताओं से वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा,

“दिल्ली के सभी नागरिकों से अपील है कि वे मतदान करने जरूर जाएं। आपका एक-एक वोट आपके अधिकारों की रक्षा करेगा संविधान को मजबूत करेगा और दिल्ली को फिर से प्रगति के रास्ते पर लेकर जाएगा। राहुल गांधी ने दिल्ली में मौजूदा समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि जनता को वोट डालने से पहले यह जरूर सोचना चाहिए कि दिल्ली की खराब हवा, गंदे पानी और टूटी सड़कों के लिए कौन जिम्मेदार है।

Leave a Reply

Next Post

ओडिशा में भयानक रेल हादसा, पटरी से उतरकर बस्ती में घुसी मालगाड़ी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर राउरकेला 05 फरवरी 2025। ओड़िशा के राउरकेला के मालगोदम बस्ती इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक मालगाड़ी पटरी से उतरकर साथ लगती बस्ती में घुस गई, जिससे आस- पास के लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो गई। इस हादसे के कारण मालगोदम रेलवे […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की